FCNR FD:FCNR FD: SBI, ICICI समेत कई बैंकों ने NRIs के लिए शुरू की स्कीम, विदेशी मुद्रा जमा करने पर मिलेगा बंपर रिटर्न

देश के कई बड़े बैंक अब प्रवासी भारतीयों (NRI) को आकर्षित करने के लिए FCNR-B डिपॉजिट स्कीम पर शानदार ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI Bank, HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank और Bank of Baroda समेत कई बैंकों ने विदेशी मुद्रा जमा पर मिलने वाले रिटर्न में बढ़ोतरी की है। RBI की नई विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा के बाद बैंकों ने यह कदम उठाया है। माना जा रहा है कि इस स्कीम के जरिए आने वाले महीनों में भारत में 60 से 70 अरब डॉलर तक की विदेशी पूंजी आ सकती है।
RBI के फैसले के बाद बढ़ी बैंकों की दिलचस्पी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में बैंकों को 30 सितंबर 2026 तक विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा देने की घोषणा की थी। इससे बैंकों की हेजिंग लागत कम हो गई है और अब वे एनआरआई ग्राहकों को ज्यादा ब्याज ऑफर कर पा रहे हैं। सरकार और RBI का उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत करना और विदेशों में रहने वाले भारतीयों से ज्यादा निवेश आकर्षित करना है।
कौन-सा बैंक कितना ब्याज दे रहा
SBI की नई FCNR-B स्कीम
SBI ने ‘SBI Advantage FCNR(B)’ डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। इसमें 10 लाख डॉलर से ज्यादा के डिपॉजिट पर:
- 3 से 4 साल की अवधि पर 5.50% ब्याज
- 4 से 5 साल की अवधि पर 5.75% ब्याज
- 5 साल की अवधि पर 6% ब्याज दिया जाएगा। इस स्कीम में 1 साल का लॉक-इन पीरियड रखा गया है।
ICICI Bank का ऑफर
ICICI Bank ने 11 जून से NRI FD पर 6.50% तक ब्याज देना शुरू किया है। बैंक ने इसे विदेशी मुद्रा जमा बढ़ाने के उद्देश्य से लॉन्च किया है।
HDFC Bank ने भी बढ़ाई दरें
HDFC Bank ने 3 से 5 साल की FCNR-B डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाकर 6% कर दी है। यह नई दरें 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेंगी।
Kotak Mahindra Bank का रिटर्न
Kotak Mahindra Bank अब 3-5 साल की FCNR-B जमा पर:
- 10 लाख डॉलर से कम जमा पर 6%
- 10 लाख डॉलर से ज्यादा जमा पर 6.15% तक ब्याज दे रहा है।
Bank of Baroda की नई दरें
Bank of Baroda ने अमेरिकी डॉलर, यूरो, ब्रिटिश पाउंड, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और कनाडाई डॉलर में FCNR-B जमा पर ब्याज बढ़ाया है।
- अमेरिकी डॉलर पर अधिकतम 6%
- ब्रिटिश पाउंड और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर पर 4.75%
- कनाडाई डॉलर पर 5.15%
- यूरो पर 3.75% तक ब्याज मिलेगा।
ये भी पढ़ें: दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं इलॉन मस्क! स्पेसएक्स नैस्डैक पर होगी लिस्ट, अब तक का सबसे बड़ा IPO
AU Small Finance Bank ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न
AU Small Finance Bank ने अमेरिकी डॉलर FCNR-B डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाकर 7.10% कर दी है जो फिलहाल सबसे ज्यादा रिटर्न में शामिल है।
FCNR-B अकाउंट क्यों है खास
FCNR-B अकाउंट प्रवासी भारतीयों को विदेशी मुद्रा में भारत में पैसा जमा करने की सुविधा देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेशक को करेंसी एक्सचेंज रेट के उतार-चढ़ाव का नुकसान नहीं होता। यानी डॉलर, यूरो या दूसरी विदेशी मुद्रा की कीमत में बदलाव का असर जमा राशि और ब्याज पर नहीं पड़ता। यही वजह है कि एनआरआई निवेशकों के बीच यह स्कीम काफी लोकप्रिय मानी जाती है।
ये भी पढ़ें: मैगी में कीड़े मिलने के बाद बड़ा एक्शन: FSSAI ने नेस्ले और KFC को भेजा नोटिस, कंपनी से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
देश को क्या होगा फायदा
सरकार का मानना है कि ज्यादा विदेशी मुद्रा जमा आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा। साथ ही बैंकों को डॉलर फंडिंग जुटाने में आसानी होगी और रुपये पर दबाव भी कम हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्कीम आने वाले समय में भारतीय बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा सपोर्ट साबित हो सकती है।


















