PlayBreaking News

सचिन तेंदुलकर का प्लेन में क्रिकेट :सारा ने पकड़ा कैच, लिखा- एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए भले एल्टीट्यूड कुछ भी हो

शेयर किए गए वीडियो में सचिन तेंदुलकर फ्लाइट के अंदर उल्टे बल्ले से क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक भी मौजूद हैं। वीडियो में सानिया गेंदबाजी करती दिखाई देती हैं।
Follow on Google News
सारा ने पकड़ा कैच, लिखा- एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए भले एल्टीट्यूड कुछ भी हो
सचिन तेंदुलकर ने प्लेन में परिवार संग क्रिकेट खेला

स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज क्रिकेटर और महान बल्लेबाज सचिन तेंलुकर ने शुक्रवार को एक्स पर एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे एक प्राइवेट प्लेन के अंदर अपने परिवार संग क्रिकेट खेलते नजर आए। जिसमें उनकी बेटी सारा और बहू सानिया भी  फील्डिंग और बॉलिंग करती दिखी। सचिन ने इस पूरे मोमेंट का 31 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है।

वीडियो के साथ सचिन ने लिखा, एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए, भले ऑल्टीट्यूड कुछ भी हो।" उनका यह कैप्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सानिया की गेंदबाजी, सारा ने पकड़ा कैच

शेयर किए गए वीडियो में सचिन तेंदुलकर फ्लाइट के अंदर उल्टे बल्ले से क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक भी मौजूद हैं। वीडियो में सानिया गेंदबाजी करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान एक गेंद पर सचिन शॉट लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सारा शानदार कैच पकड़ लेती हैं। कैच आउट होने के बाद सचिन, सारा और सानिया तीनों हंसते हुए नजर आते हैं। फ्लाइट के भीतर का यह हल्का-फुल्का पारिवारिक पल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े दावेदार कौन? स्पेन सबसे आगे, फ्रांस-इंग्लैंड और अर्जेंटीना भी रेस में

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

सचिन के इस वीडियो पर हजारों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे क्रिकेट का सबसे प्यारा पारिवारिक मोमेंट बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि आखिरकार सारा ने अपने पिता को आउट कर ही दिया। वीडियो में परिवार के बीच की बॉन्डिंग और सहजता ने फैंस का दिल जीत लिया।

Twitter Post

बस्तर और दंतेवाड़ा में बच्चों के बीच पहुंचे थे सचिन

वहीं दो महीने पहले अप्रैल में सचिन तेंदुलकर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा दौरे पर भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छिंदनार गांव में आदिवासी बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ रस्साकशी समेत कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने सिहाड़ी बीज की माला पहनाकर उनका स्वागत किया था।

सचिन अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट से जगदलपुर पहुंचे थे, जहां से वे सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बस्तर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा भी की।

Featured News

50 स्कूल मैदान विकसित करने की योजना

कार्यक्रम में सचिन ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में 50 स्कूल मैदान विकसित किए जाएंगे, ताकि बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि ‘मैदान कप’ प्रतियोगिता के माध्यम से हजारों बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस पहल को मांदेशी और सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है।

100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 15,921 और वनडे में 18,426 रन दर्ज हैं। क्रिकेट इतिहास में उन्हें अब भी सबसे महान बल्लेबाजों में गिना जाता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts