Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhumi Pednekar :‘द रॉयल्स 2’ से दूरी के बाद नई फिल्म में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, निभाएंगी वकील का किरदार

इस फिल्म का निर्देशन आरिफ शेख करने वाले हैं। वे इससे पहले वॉर, पठान और रोमियो सीज़न 3 जैसी फिल्मों में एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। यह निर्देशक के रूप में उनका बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
‘द रॉयल्स 2’ से दूरी के बाद नई फिल्म में दिखेंगी भूमि पेडनेकर, निभाएंगी वकील का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क। भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने द रॉयल्स के दूसरे सीजन से खुद को अलग कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले सीजन के दौरान हुई ट्रोलिंग और आलोचनाओं का असर उन पर पड़ा था, जिसके चलते उन्होंने कुछ समय के लिए काम से दूरी भी बना ली थी।

अगले प्रोजेक्ट के तौर पर एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म साइन की

अब खबर है कि भूमि ने अपने अगले प्रोजेक्ट के तौर पर एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म साइन की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में वे एक वकील की भूमिका निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग बड़े स्तर पर हिमाचल प्रदेश में की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 45 करोड़ फीस लेकर लौटे सूर्या : ‘करुप्पु’ में दिखेगा एक्शन और अदालत का संग्राम, 14 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बहन से ले रही हैं किरदार के टिप्स

सूत्रों के मुताबिक, अपने किरदार को वास्तविक बनाने के लिए भूमि अपनी बहन समीक्षा सतीश पेडनेकर से भी मदद ले रही हैं, जो पेशे से वकील हैं। अभिनेत्री कथित तौर पर कोर्टरूम की बारीकियों और कानूनी प्रक्रियाओं को समझने के लिए उनसे लगातार टिप्स ले रही हैं।

पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित होगी कहानी

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसमें एक अनुभवी अभिनेता भूमि के पिता और वरिष्ठ वकील की भूमिका निभाएंगे। कहानी का बड़ा हिस्सा अदालत के माहौल में घटित होगा, जहां दोनों किरदारों के बीच भावनात्मक और पेशेवर संघर्ष देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: भगवान शिव बनेंगे रणवीर सिंह! ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनेगी मेगा फिल्म ट्रिलॉजी

आरिफ शेख करेंगे निर्देशन

इस फिल्म का निर्देशन आरिफ शेख करने वाले हैं। वे इससे पहले वॉर, पठान और रोमियो सीज़न 3 जैसी फिल्मों में एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। यह निर्देशक के रूप में उनका बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

Breaking News

‘दलदल’ में नजर आई थीं भूमि

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि को आखिरी बार ‘दलदल’ में देखा गया था। अब दर्शकों को उनकी इस नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का इंतजार रहेगा, जिसमें वे एक अलग और गंभीर किरदार में दिखाई देंगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts