Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

45 करोड़ फीस लेकर लौटे सूर्या :‘करुप्पु’ में दिखेगा एक्शन और अदालत का संग्राम, 14 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा, एक्शन और लोककथाओं का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। सूर्या डबल रोल में नजर आएंगे, जबकि तृषा वकील के किरदार में दिखेंगी। फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘करुप्पु’ में दिखेगा एक्शन और अदालत का संग्राम, 14 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सुपरस्टार सूर्याकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘करुप्पु’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं और ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। तमिल भाषा में जारी किए गए इस ट्रेलर में कोर्टरूम ड्रामा, एक्शन और लोककथाओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है। फिल्म 14 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा तक सीमित नहीं

ट्रेलर की शुरुआत बेहद तीव्र और रहस्यमयी माहौल के साथ होती है। अदालत के बाहर वकीलों का प्रदर्शन, आग की लपटें और अचानक होने वाला कार ब्लास्ट कहानी को शुरुआत से ही रोमांचक बना देता है। इसके बाद सूर्या और तृषा के बीच टकराव की झलक दिखाई देती है। ट्रेलर से साफ हो जाता है कि फिल्म सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि इसकी कहानी लोककथाओं और रहस्य से भी जुड़ी होगी।

फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से ‘U/A’ सर्टिफिकेट मिला

फिल्म का निर्देशन आर जे बालाजी ने किया है और खास बात यह है कि वह इसमें अभिनय भी कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि आरजे बालाजी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। उनका किरदार ‘बेबी कन्नन’ कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आता नजर आ रहा है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से ‘U/A’ सर्टिफिकेट मिल चुका है।

Featured News

‘प्रीति’ नाम की वकील की भूमिका में दिखेंगी तृषा

तृषा फिल्म में ‘प्रीति’ नाम की वकील की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका गंभीर और दमदार अवतार देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए तृषा ने करीब 5 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं सूर्या फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे। वह ‘सरवनन’ और ‘करप्पुस्वामी’ नाम के किरदारों में दिखाई देंगे, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

‘करुप्पु’ के लिए ली 45 करोड़ रुपए फीस 

फीस के मामले में भी फिल्म चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्या ने ‘करुप्पु’ के लिए करीब 45 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है, जो फिल्म की स्टार वैल्यू को दर्शाती है। वहीं आरजे बालाजी को फिल्म में अभिनय और निर्देशन के लिए करीब 4 करोड़ रुपये मिले हैं। कॉमेडी के लिए मशहूर Yogi Babu भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं और उन्होंने इसके लिए लगभग 2 करोड़ रुपये फीस ली है।

यह भी पढ़ें: भगवान शिव बनेंगे रणवीर सिंह! ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनेगी मेगा फिल्म ट्रिलॉजी

लोककथाओं से जुड़ा कंटेंट होगा शॉकिंग

‘करुप्पु’ के टीजर और प्रमोशनल वीडियोज पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर चुके थे और अब ट्रेलर को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में एक्शन, सस्पेंस और इमोशनल टकराव का संतुलन देखने को मिल रहा है। खासतौर पर सूर्या का डबल रोल और फिल्म की लोककथाओं से जुड़ी परतें दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।

14 मई को रिलीज होगी फिल्म

अब नजरें 14 मई की रिलीज पर टिकी हैं, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने आएगी। ट्रेड सर्किल में माना जा रहा है कि अगर फिल्म की कहानी और प्रस्तुति ट्रेलर जैसी प्रभावशाली रही, तो ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts