PlayBreaking News

भगवान शिव बनेंगे रणवीर सिंह!‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनेगी मेगा फिल्म ट्रिलॉजी

रणवीर सिंह जल्द ही ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनने वाली भव्य फिल्म ट्रिलॉजी में भगवान शिव के किरदार में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने करीब 40 करोड़ रुपये में इसके अधिकार खरीदे हैं और इसे बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में तैयार किया जा रहा है।
Follow on Google News
‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर बनेगी मेगा फिल्म ट्रिलॉजी

एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय सिनेमा में माइथोलॉजिकल यूनिवर्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और अब इस दिशा में एक और बड़ा प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने लेखक अमीश त्रिपाठी की चर्चित पुस्तक श्रृंखला ‘‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी मां कसम फिल्म्स के तहत इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को डेवलप करना शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर ने बिरला स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है और पूरी ट्रिलॉजी को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के तौर पर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस फ्रेंचाइजी में ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के अलावा ‘द सीक्रेट ऑफ द नागाज’ और ‘द ओथ ऑफ द वायुपुत्राज’ को भी शामिल किया जाएगा। मेकर्स इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि लंबे समय तक चलने वाली भव्य फिल्म श्रृंखला के रूप में देख रहे हैं।

भगवान शिव के किरदार में नजर आ सकते हैं रणवीर

सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह खुद इस ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता लंबे समय से इस कहानी और किरदार से प्रभावित रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह कई वर्षों से इस प्रोजेक्ट को बड़े पर्दे पर लाने का सपना देख रहे थे और अब आखिरकार यह सपना साकार होता नजर आ रहा है। हालांकि, बाकी कलाकारों और निर्देशक को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

स्क्रिप्ट और वर्ल्ड बिल्डिंग पर होगा बड़ा फोकस

फिलहाल मेकर्स पूरी तरह स्क्रिप्ट डेवलपमेंट और वर्ल्ड बिल्डिंग पर ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इस माइथोलॉजिकल दुनिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर की विजुअल क्वालिटी और बड़े स्केल पर पेश करना चाहती है। इसी वजह से जल्दबाजी में किसी निर्देशक या क्रिएटिव टीम को फाइनल नहीं किया जा रहा। पहले कहानी और स्क्रीनप्ले को मजबूत बनाया जाएगा, उसके बाद बाकी तकनीकी टीम तय होगी।

/img/10/1778582461112

2028 में शुरू हो सकती है शूटिंग

सूत्रों का दावा है कि इस ट्रिलॉजी की पहली फिल्म 2028 तक फ्लोर पर जा सकती है। प्रोजेक्ट फिलहाल शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है और मेकर्स इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल फ्रेंचाइजी बनाने की तैयारी में हैं। फिल्म का स्केल और विजुअल ट्रीटमेंट अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, ताकि इसे ग्लोबल स्तर पर पेश किया जा सके।

40 करोड़ में खरीदे गए अधिकार

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने इस ट्रिलॉजी के अधिकार लगभग 40 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इसे किसी भारतीय उपन्यास के अधिकारों के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले संजय लीला भंसाली इस कहानी पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे और रणवीर उसमें भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। अधिकार खत्म होते ही रणवीर ने खुद इसे अपने बैनर के तहत हासिल कर लिया।

Featured News

रणवीर के करियर का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट

इंडस्ट्री में इस प्रोजेक्ट को रणवीर सिंह का सबसे बड़ा पैशन प्रोजेक्ट माना जा रहा है। हाल के वर्षों में लगातार बड़ी सफलताएं देने के बाद अभिनेता अब खुद को सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि बड़े विजन वाले निर्माता के रूप में भी स्थापित करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि ‘मेलुहा’ ट्रिलॉजी उनके करियर को एक नए स्तर पर ले जा सकती है और भारतीय माइथोलॉजिकल कंटेंट को वैश्विक पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

‘प्रलय’ समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे जॉम्बी आउटब्रेक पर आधारित बताया जा रहा है। इसके अलावा अभिनेता के पास कई हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स भी हैं। हालांकि, ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ को लेकर सामने आई खबरों ने उनके फैंस की उत्सुकता सबसे ज्यादा बढ़ा दी है, क्योंकि यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमैटिक यूनिवर्स में से एक बन सकता है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts