Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

काबुल :PAK एयरस्ट्राइक पर अफगानी क्रिकेटर्स का फूटा गुस्सा, राशिद बोले- हम दोबारा उठ खड़े होंगे

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने भी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है। इस हमले ने उम्मीद की आखिरी किरण बुझा दी है।
Follow on Google News
PAK एयरस्ट्राइक पर अफगानी क्रिकेटर्स का फूटा गुस्सा, राशिद बोले- हम दोबारा उठ खड़े होंगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गई है। सोमवार रात पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें एक बड़े अस्पताल को भी निशाना बनाया गया। इस हमले में भारी तबाही की के मंजर देखे गए जिसने पूरे अफगानिस्तान को धक्का दिया है।

    400 की मौत, 250 लोग घायल

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में बड़ी संख्या आम नागरिकों की है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ गई है। खास बात यह है कि जिस अस्पताल को निशाना बनाया गया, वह नशा मुक्ति के इलाज के लिए जाना जाता था और उसमें लगभग 2000 बेड की सुविधा थी।

    यह भी पढ़ें: IPL 2026 : ये टीमें IPL के बीच इंटरेशनल मैच खेलेगी, देखें पूरा शेड्यूल

    अस्पताल पर की गई एयर स्टाइक

    इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया कि यह हमला रात करीब 9 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर सीधे हवाई हमले किए गए, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों और स्टाफ की जान गई। जिसने अफगानिस्तान को स्तब्ध कर दिया है। हमसे न सिर्फ आम नागरिक नाराज है बल्कि क्रिकेटर्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा बयां कर रहे हैं।

    राशिद- यह युद्ध अपराध है

    राशिद खान ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताते हुए लिखा कि काबुल में आम लोगों की मौत की खबरें बेहद दुखद हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक इलाकों, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है। राशिद ने अफगान जनता के लिए एकजुटता जताते हुए कहा कि देश फिर से उठ खड़ा होगा।

    Twitter Post

    यह भी पढ़ें: लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव का रिसेप्शन आज, खेल और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल!

    नवीन-  इजरायल- PAK में फर्क करना मुश्किल

    वहीं नवीन-उल-हक ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि इजराइल और पाकिस्तान के बीच फर्क करना मुश्किल हो गया है। नवीन का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर बहस भी छिड़ गई है।

    Twitter Post

    नबी बोले- उम्मीद की आखिरी किरण बुझाई

    अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने भी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है। इस हमले ने उम्मीद की आखिरी किरण बुझा दी है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव बढ़ा हुआ है। लगातार हो रही सैन्य कार्रवाइयों से आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घटना पर प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है, वहीं अफगानिस्तान में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts