Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL 2026 :ये टीमें IPL के बीच इंटरेशनल मैच खेलेगी, देखें पूरा शेड्यूल

इस फैसले के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि इस बार IPL में बांग्लादेश के खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी है। मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा जरूर था, लेकिन बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया।
ये टीमें IPL के बीच इंटरेशनल मैच खेलेगी, देखें पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 के दौरान जहां आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैच न के बराबर खेले जाते हैं लेकिन इस बार तस्वीरें कुछ बदली हुई दिखेंगी। दुनियाभर के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग IPL में अपनी टामों के लिए मैच खेलते हैं और फैंस भी इसी लीग में पूरी तरह डूबे रहते हैं, ऐसे में किसी भी द्विपक्षीय सीरीज को ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती। इसके बावजूद इस बार दो टीमों ने परंपरा से हटकर बड़ा फैसला लिया है।

तीन वन-डे और 3 टी-20 की श्रृंख्ला  

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आईपीएल के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेलने का जोखिम उठाया है। यह सीरीज 17 अप्रैल से 2 मई के बीच बांग्लादेश में आयोजित की जाएगी। दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके मैच मीरपुर और चटगांव जैसे प्रमुख मैदानों पर होंगे।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव का रिसेप्शन आज, खेल और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल!

वन-डे रैंकिंग में कीवी टॉप-2 पर मौजूद

अगर दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म और रैंकिंग पर नजर डालें, तो न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। कीवी टीम वनडे फॉर्मेट में दुनिया की शीर्ष टीमों में गिनी जाती है और फिलहाल दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं टी20 में भी उसका प्रदर्शन स्थिर रहा है और टीम चौथे पायदान पर मौजूद है। दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम वनडे में 10 वें और टी20 में नौवें स्थान पर है, ऐसे में उसके लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगी।

इस फैसले के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि इस बार IPL में बांग्लादेश के खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी है। मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा जरूर था, लेकिन बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाड़ी आईपीएल से पूरी तरह बाहर हैं और उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना ही प्राथमिकता बन गया है।

17 अप्रैल से सीरिज की शुरुआत

सीरीज का शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। 17, 20 और 23 अप्रैल को तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 27 और 29 अप्रैल के साथ 2 मई को टी20 मैच होंगे। पहले वन-डे ढाका में खेला जाएगा। बता दें यह सीरीज ऐसे समय में हो रही है जब आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है।

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। शुरुआती चरण के मैचों की घोषणा की गई है, जबकि बाकी कार्यक्रम जल्द सामने आएगा। इस बार देश के कई राज्यों में चुनाव होने के कारण टूर्नामेंट को अलग-अलग चरणों में आयोजित करने की योजना बनाई गई है।

कुल मिलाकर, आईपीएल के बीच इस इंटरनेशनल सीरीज का आयोजन क्रिकेट कैलेंडर में एक अनोखा प्रयोग साबित हो सकता है, जिस पर दुनियाभर के फैंस की नजरें टिकी रहेंगी।

 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts