Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव का रिसेप्शन आज, खेल और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल!

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी जीवन संगिनी वंशिका सिंह के विवाह उपलक्ष्य में मंगलवार को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन समारोह आयोजित किया जा रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल The Centrum में होने वाले इस आयोजन में खेल, राजनीति और समाज जगत की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
क्रिकेटर कुलदीप यादव का रिसेप्शन आज, खेल और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियां होंगी शामिल!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के विवाह का यह भव्य रिसेप्शन लखनऊ में खेल, राजनीति और समाज जगत की बड़ी हस्तियों को एक मंच पर लाने वाला खास आयोजन बनने जा रहा है। शानदार सजावट, विशेष भोजन व्यवस्था और कड़ी सुरक्षा के बीच यह समारोह राजधानी के चर्चित आयोजनों में गिना जा रहा है।

    क्रिकेट जगत के सितारों की मौजूदगी की चर्चा

    रिसेप्शन समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत के कई नामचीन खिलाड़ी नवदंपती को शुभकामनाएं देने पहुंच सकते हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर  के साथ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और स्पिनर युजवेंद्र चहल  के शामिल होने की चर्चा है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह भी चर्चा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस खास मौके पर लखनऊ पहुंच सकते हैं।

    Uploaded media

    राजनीति जगत की बड़ी हस्तियों भी इनवाइट

    बताया जा रहा है कि इस समारोह में राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, और सांसद रमेश अवस्थी के भी समारोह में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका : 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

    शानदार सजावट, खास डिनर और सुरक्षा व्यवस्था

    रिसेप्शन के लिए होटल द सेंट्रम के विशाल लॉन को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। मेहमानों के लिए “प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज” तैयार किया गया है, जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ लाइव कुकिंग काउंटर और पारंपरिक फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसी के साथ वीआईपी मेहमानों की बड़ी संख्या को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रवेश केवल निमंत्रण पत्र या विशेष पास के आधार पर ही दिया जाएगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts