28 साल की युवती का 17 साल के नाबालिग से अफेयर, शादी और 50 लाख की डिमांड का मामला पहुंचा बाल आयोग

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में 28 साल की युवती का 17 साल के लड़के से अफेयर का मामला सामने आया है। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर रिश्ता आगे बढ़ा। जब युवती ने शादी की बात रखी तो लड़का पीछे हट गया।
शादी के बदले 50 लाख की मांग
शिकायत के मुताबिक, युवती ने लड़के से 50 लाख रुपए मांगे। रकम न देने पर उसने थाने में शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला आयोग में हुई सुनवाई
17 सितंबर को युवती महिला आयोग में पेश हुई और शारीरिक शोषण का आरोप दोहराया। वहीं लड़के के माता-पिता ने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्कूल दस्तावेज पेश कर यह साबित किया कि लड़का नाबालिग है।
महिला आयोग ने किया मामला खारिज
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि यह मामला महिला आयोग के दायरे में नहीं आता क्योंकि इसमें नाबालिग शामिल है। आयोग ने पूरा केस बाल संरक्षण आयोग को भेज दिया है।
नाबालिग लड़कों से संबंध बनाने से बचें – आयोग
अध्यक्ष डॉ. नायक ने कहा कि लड़कियों को नाबालिग और छोटे उम्र के लड़कों से अवैध संबंध बनाने से बचना चाहिए। शादी की कानूनी उम्र 21 साल है, जबकि लड़का उससे 4 साल छोटा है।
अब बाल आयोग करेगा कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, लड़के के माता-पिता ने भी युवती के खिलाफ बाल संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। अब इस पूरे मामले की आगे की सुनवाई वहीं से होगी।





















