'वेलकम टू द जंगल' से बॉलीवुड में बनाई पहचान: इंदौर लौटकर साझा किया संघर्ष का सफर; बोले- यह तो अभी शुरुआत है

इंदौर। बॉलीवुड की बहुचर्चित मल्टीस्टारर फिल्म "वेलकम टू द जंगल" से बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाले इंदौर के युवा अभिनेता आदित्य सिंह शनिवार को अपने गृह नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अभिनय सफर, संघर्ष, फिल्म इंडस्ट्री के अनुभव और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष से कभी घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हर बड़ी सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत और धैर्य छिपा होता है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "यह तो अभी शुरुआत है, आगे अभी बहुत कुछ करना बाकी है।"
ये भी पढ़ें: बैतूल : 10वीं की छात्रा ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत, घटना के वक्त परिवार घर पर नहीं था
आदित्य सिंह ने बताया कि इंदौर ने उन्हें संस्कार, आत्मविश्वास और बड़े सपने देखने का हौसला दिया। उन्होंने डेली कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की और महज 18 वर्ष की उम्र में अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई का रुख किया। शुरुआती दौर उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन लगातार मेहनत, धैर्य और खुद पर भरोसे ने उन्हें बॉलीवुड तक पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें: Crude Oil Revenue : भारत को तेल बेचकर ईरान कितना कमाता है? जानिए एक बैरल से कितनी होती है कमाई
दिग्गज कलाकारों के साथ काम करना रहा यादगार अनुभव
आदित्य ने बताया कि "वेलकम टू द जंगल" जैसी बड़े बजट की फिल्म में काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करने और उनसे अभिनय की बारीकियां सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इतने अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना उनके करियर का सबसे यादगार अनुभव है।
ये भी पढ़ें: MP News: सिंगरौली में चलती बल्कर में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
नीरज वोरा को दिया सफलता का श्रेय
आदित्य सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और दिवंगत अभिनेता, लेखक एवं निर्देशक नीरज वोरा को दिया। उन्होंने कहा कि नीरज वोरा ने शुरुआती दौर में उनकी प्रतिभा को पहचाना और हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनका मार्गदर्शन आज भी उन्हें प्रेरणा देता है।
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क : अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा थैंक्यू इंडिया, जानें क्यों रखा गया ये नाम
हर किरदार से बनाना चाहते हैं अलग पहचान
भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए आदित्य ने कहा कि वह अलग-अलग तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि हर फिल्म में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिले और वे अपनी अभिनय क्षमता को लगातार निखारते रहें।
इंदौर के युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश
मीडिया से बातचीत के दौरान आदित्य सिंह ने इंदौर के युवाओं को मेहनत और धैर्य का संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत पूरी ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। उन्होंने कहा, "संघर्ष हर सफलता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। असफलताओं से घबराइए मत, लगातार मेहनत करते रहिए, मंजिल एक दिन जरूर मिलेगी।"उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि इंदौर के अधिक से अधिक युवा कला, अभिनय और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ें और देश-विदेश में शहर का नाम रोशन करें।











