PlayBreaking News

DU Admission 2026 :इंतजार खत्म! UG एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CSAS पोर्टल खुला; 67 कॉलेजों की 71,600 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सत्र के लिए UG एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CSAS पोर्टल पर पहले चरण का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 67 कॉलेजों की 71,600 सीटों पर CUET-UG 2026 स्कोर के आधार पर दाखिला मिलेगा। दूसरे चरण में छात्र कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता भर सकेंगे।
Follow on Google News
इंतजार खत्म! UG एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CSAS पोर्टल खुला; 67 कॉलेजों की 71,600 सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर पहले चरण का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया के जरिए 67 कॉलेजों में 73 अंडरग्रेजुएट कोर्स और 100 से ज्यादा बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन की करीब 71,600 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश पूरी तरह CUET-UG 2026 के स्कोर के आधार पर होगा।

CSAS पोर्टल पर शुरू हुआ पहला चरण

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रक्रिया के पहले चरण की शुरुआत कर दी है। इस चरण में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CUET-UG 2026 परीक्षा दी है और यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने CUET-UG 2026 आवेदन नंबर का इस्तेमाल करना होगा। छात्रों की सुविधा के लिए नाम, जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरूरी जानकारी भारत सरकार के API सेतु के माध्यम से स्वतः पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे डेटा एंट्री में गलती की संभावना कम होगी।

71,600 सीटों पर मिलेगा दाखिला

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडमिशन डीन हनीत गांधी ने बताया कि पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जबकि दूसरा चरण अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस साल यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में लगभग 71,600 सीटें उपलब्ध हैं। 73 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम और 100 से ज्यादा बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में प्रवेश पूरी तरह CUET-UG 2026 के स्कोर और संबंधित कोर्स की पात्रता शर्तों के आधार पर दिया जाएगा।

Breaking News

दूसरे चरण में भरनी होगी कॉलेज और कोर्स की पसंद

पहले चरण में रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद छात्रों को दूसरे चरण में अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को CUET में दिए गए विषयों का 12वीं कक्षा में पढ़े गए विषयों से मिलान (सब्जेक्ट मैपिंग) करना होगा। इसी आधार पर दिल्ली यूनिवर्सिटी तय करेगी कि छात्र संबंधित कोर्स के लिए पात्र है या नहीं। इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे चरण का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस भी तय

यूनिवर्सिटी ने सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क देना होगा। यह शुल्क एक बार का होगा और वापस नहीं किया जाएगा।

छात्रों में उत्साह के साथ चिंता भी

रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद छात्रों में उत्साह के साथ-साथ अपने पसंदीदा कॉलेज को लेकर चिंता भी देखी जा रही है। दिल्ली के छात्र अनिकेत ने कहा कि मेरा पसंदीदा विषय पॉलिटिकल साइंस है और हिंदू कॉलेज मेरी पहली पसंद है। CUET में मेरा स्कोर अच्छा है, इसलिए उम्मीद है कि मनचाहा कॉलेज मिलेगा, लेकिन टॉप कॉलेजों में प्रतिस्पर्धा ज्यादा होने की वजह से थोड़ी घबराहट भी है।

ये भी पढ़ें: Uber India: CEO प्रभजीत सिंह ने दिया इस्तीफा, अब OpenAI इंडिया की संभालेंगे कमान

छात्रों को यूनिवर्सिटी की सलाह

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले UG बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन और CSAS (UG) 2026-27 की गाइडलाइन ध्यान से पढ़ें। साथ ही एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से CSAS पोर्टल पर नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न हो।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts