PlayBreaking News

बैतूल :10वीं की छात्रा ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत, घटना के वक्त परिवार घर पर नहीं था

प्रारंभिक जांच और जानकारी के मुताबिक, घर में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी और आए दिन विवाद होते रहते थे। पुलिस को घटनास्थल से कुछ संदिग्ध पुड़ियां मिली हैं।
Follow on Google News
10वीं की छात्रा ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत, घटना के वक्त परिवार घर पर नहीं था

बैतूल के गौठाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 16 वर्षीय छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तो पड़ोसियों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा ने किस परिस्थिति में जहर खाया इसका खुलासा नहीं हुआ है।

घटना के वक्त परिवार नहीं था घर पर मौजूद

पुलिस के अनुसार, जिस समय छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया, उस वक्त उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। मृतका का एक 10 साल का छोटा भाई भी है और उसके पिता बेरोजगार हैं। घर की आर्थिक मदद भोपाल में रहने वाली उसकी बुआ करती हैं।

यह भी पढ़ें: उमरिया में आकाशीय बिजली का कहर, दो अलग-अलग हादसों में दो बच्चों की दर्दनाक मौत

पारिवारिक कलह की आशंका, मौके से मिली पुड़ियां

प्रारंभिक जांच और जानकारी के मुताबिक, घर में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी और आए दिन विवाद होते रहते थे। पुलिस को घटनास्थल से कुछ संदिग्ध पुड़ियां मिली हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Featured News

सदमे में परिवार, बयान नहीं हो सके दर्ज

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जवान बेटी की मौत से मृतका के माता-पिता गहरे सदमे में हैं। उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं होने के कारण पुलिस अभी तक उनके विस्तृत बयान दर्ज नहीं कर सकी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts