Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News:सिंगरौली में चलती बल्कर में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में बायपास नेशनल हाईवे पर राखड़ से लदे एक बल्कर वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
सिंगरौली में चलती बल्कर में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सिंगरौली। उत्तर प्रदेश से सतना-रीवा की ओर जा रहे बल्कर में चलते समय अचानक आग लग गई। चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

चालक ने कूदकर बचाई जान 

आग लगते ही चालक ने बिना देर किए वाहन से छलांग लगा दी। समय रहते बाहर निकलने से उसकी जान बच गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: खेत में धान बो रही थी महिला, तभी गिरी आकाशीय बिजली; मौके पर मौत

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के निर्देश पर निजी कंपनी की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरा बल्कर जलकर खाक हो चुका था।

Breaking News

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts