Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

Follow on Google News
सागर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में हीरापुर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा हीरापुर-टीकमगढ़ रोड पर हुआ है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जबकि ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।

घर लौट रहे थे तीनों

पुलिस के अनुसार, जिले के किशनगंज निवासी मुरली खंगार (50) अपनी पत्नी लक्ष्मी रानी (45) और बेटे गोलू (27) को लेकर कल बाइक से रामटोरिया स्थित अपनी बेटी के घर गए थे। ये तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान हीरापुर-टीकमगढ़ सड़क मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। इस हादसे में मुरली और गोलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी रानी को उपचार के लिए हीरापुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पतला भेज दिया। तभी रास्ते में कर्रापुर के पास उनकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक और सहचालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें-  VIDEO : इंदौर में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने पहले दर्ज किया था छेड़छाड़ का मामला; हिंदू संगठन ने थाना घेरा तो धाराएं बढ़ाई
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts