Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव: अबू धाबी में मिसाइल इंटरसेप्ट के बाद गिरा मलबा, 5 भारतीय घायल

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार गहराता जा रहा है। ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। ताजा मामला अबू धाबी से सामने आया, जहां एयर डिफेंस ने मिसाइल को हवा में ही रोक लिया, लेकिन मलबा गिरने से कई लोग घायल हो गए।
अबू धाबी में मिसाइल इंटरसेप्ट के बाद गिरा मलबा, 5 भारतीय घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लगातार हो रहे हमलों से मध्य पूर्व के हालातों पर काफी असर पड़ा है। एक तरफ लड़ाई का खतरा बढ़ता जा रहा है,वहीं दूसरी ओर कूटनीतिक प्रयास भी तेज हो रहे हैं। आने वाले दिनों में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

    अबू धाबी में इंटरसेप्ट, मलबे गिरा  

    रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात के अजबान इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। हालांकि, इसे रोकने के दौरान गिरे मलबे की चपेट में आने से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 भारतीय और 7 नेपाली नागरिक बताए जा रहे हैं। एक नेपाली नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

    ये भी पढ़ें: High Court News : हाईकोर्ट ने कहा-बिना सुनवाई का मौका दिए नहीं कर सकते ब्लैकलिस्ट

    रिफाइनरी में आग लगने की खबर 

    हमले के बाद एहतियात के तौर पर हबशान गैस संयंत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मिसाइल के मलबे से वहां आग लग गई थी, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसी बीच कुवैत में एक रिफाइनरी में आग लगने और डीसैलिनेशन प्लांट को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। इजरायल और बहरीन में भी हमलों की सूचना ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।

    ये भी पढ़ें: मैं टंकी भराकर दूंगा...कहकर ले गया सिलेंडर, एजेंसी कर्मचारी ने 30 उपभोक्ताओं को लगाई चपत

    कूटनीतिक हल की कोशिशें तेज

    तनाव के बीच तेहरान से कूटनीतिक संकेत भी सामने आए हैं। पूर्व राजनयिक मोहम्मद जवाद जरीफ ने सुझाव दिया कि युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान अपने उच्च स्तर के यूरेनियम को कम करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने चीन और रूस को शामिल करते हुए एक साझा न्यूक्लियर साइट बनाने का प्रस्ताव भी रखा है। इस पहल को क्षेत्रीय शांति की दिशा में एक संभावित कदम माना जा रहा है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts