Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

High Court News : हाईकोर्ट ने कहा-बिना सुनवाई का मौका दिए नहीं कर सकते ब्लैकलिस्ट

मप्र हाईकोर्ट ने रीवा कलेक्टर के उस आदेश को खारिज कर दिया है जिसमें बिना सुनवाई का अवसर दिए एक सहकारी समिति को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।
हाईकोर्ट ने कहा-बिना सुनवाई का मौका दिए नहीं कर सकते ब्लैकलिस्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। मप्र उच्च न्यायालय ने रीवा कलेक्टर के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें बिना सुनवाई का मौका दिए वहां की एक सहकारी समिति को ब्लैकलिस्ट किया गया था। जस्टिस संदीप एन भट्ट की सिंगल बेंच ने कहा है कि कलेक्टर पहले याचिकाकर्ता सोसायटी को शोकॉज नोटिस दें, उसके बाद सुनवाई का मौका देकर ही वो कोई कार्रवाई कर सकते हैं।

    रीवा के सतीश पाण्डेय की याचिका

    अदालत ने यह फैसला रीवा जिले की रघुराजनगर तहसील की सेवा सहकारी समिति के सोसाइटी मैनेजर सतीश पाण्डेय की याचिका पर दिया। आवेदक का कहना था कि धान खरीदी में गड़बड़ी के आरोप में रीवा कलेक्टर ने उसे ब्लैकलिस्ट करके आगामी अनाज खरीदी की प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

    न तो शोकॉज नोटिस दिया न सुनवाई की

    याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता स्वप्निल सोहगौरा ने दलील दी कि धान खरीदी से होने वाली आमदनी ही सोसाइटी के सदस्यों की आजीविका का मुख्य साधन है, जो अब प्रभावित होगी। इतना ही नहीं, याचिकाकर्ता को सुनवाई का मौका दिए बिना ही यह कार्रवाई की गई, जो अवैधानिक है। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि 6 नवंबर 2025 को पारित आदेश से पहले न तो समिति को कारण बताओ नोटिस दिया गया और न ही सुनवाई का अवसर। इसे गंभीर त्रुटि मानते हुए कोर्ट ने आदेश को निरस्त कर दिया। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts