Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैं टंकी भराकर दूंगा...कहकर ले गया सिलेंडर, एजेंसी कर्मचारी ने 30 उपभोक्ताओं को लगाई चपत

इंदौर में एक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर करने वाले व्यक्ति ने 30 उपभोक्ताओं को चपत लगा दी। उसने सबसे कहा कि वह सिलेंडर भरवाकर दे देगा, इसके बाद कई दिनों तक सिलेंडर उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचाया।
मैं टंकी भराकर दूंगा...कहकर ले गया सिलेंडर, एजेंसी कर्मचारी ने 30 उपभोक्ताओं को लगाई चपत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। युद्ध‌ के चलते घरेलू गैस टंकियों के सप्लाय की सीमा में बदलाव किया है। इसका फायदा गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाले उठाने लगे हैं। लोग जरूरत पूरी करने 3 हजार में भी टंकी लेने पर मजबूर हैं। इसी का फायदा एजेंसी के कर्मचारी ने उठाया। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया। एजेंसी कर्मचारी ने उपभोक्ताओं का भरी टंकी लाकर देने का झांसा दिया और 30 सिलेंडर लेकर फरार हो गया।

    एजेंसी मालिक ने की शिकायत

    पुलिस को एजेंसी मालिक संतोष पिता स्व. शंकरराव मिश्रा निवासी वल्लभ नगर ने बताया कि उसकी ग्राम कुमेड़ी स्थित तुलसियाना अपार्टमेंट में गैस एजेंसी और गोदाम है। गैस टंकियों की डिलीवरी का काम मुकेश पिता बामनराव सोनोने निवासी नेहरू नगर करता है। वह कनेक्शनधारियों के सिलेंडर लेकर चला गया। 

    ऐसे हुआ खुलासा

    एक अप्रैल को मुकेश गैस कनेक्शनधारियों के यहां पहुंचा। उन्हें कहा कि तुम्हारी बुकिंग का नंबर आ गया है, टंकी डिलीवरी करना है। खाली टंकी देने पर मैं भरा हुआ सिलेंडर लेकर आ जाऊंगा। मुकेश पर भरोसा कर 30 उपभोक्ताओं ने टंकी दे दी। जब मुकेश 2 अप्रैल की शाम तक भरा हुआ सिलेंडर लेकर नहीं पहुंचा तो उपभोक्ताओं ने एजेंसी ऑफिस पर शिकायत की। तब जाकर सिलेंडर ले जाने का पता चला। मामले में पुलिस ने मुकेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    आरोपी की तलाश जारी

    एजेंसी मालिक ने कर्मचारी द्वारा लोगों की टंकी ले जाने की शिकायत की है। आरोपी की तलाश में टीम रवाना की गई है।

    सियाराम गुर्जर, थाना प्रभारी बाणगंगा।

    कर रहे हैं कड़ी कार्रवाई 

    एजेंसी मालिक की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे युवकों को नौकरी पर नहीं रखे। ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों पर बिना दबाव प्रभाव कार्रवाई कर रहे हैं।

    मोहनलाल मारू, खाद्य नियंत्रक।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts