CG NEWS: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त: खिड़की तोड़कर और दीवार फांदकर भागे 11 बाल कैदी
अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार हुए सभी किशोर विभिन्न गंभीर अपराधों में निरुद्ध थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई। भोजन के बाद कुछ बच्चे अपने कमरों में थे जबकि अन्य टीवी देख रहे थे। इसी दौरान कुछ अपचारियों ने खिड़की तोड़ दी और परिसर की दीवार फांदकर बाहर निकल गए। घटना के समय तेज बारिश और गरज-चमक हो रही थी
Prem Nirmalkar
24 Jun 2026



























