Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डकैत पर 20 हजार का ईनाम घोषित – लव जिहाद के लिए फंडिंग का आरोप

डकैत पर 20 हजार का ईनाम घोषित – लव जिहाद के लिए फंडिंग का आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लव जिहाद के लिए फंडिंग के फरार आरोपी पार्षद अनवर कादरी पर बाणगंगा पुलिस ने पहले 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था जिसे गुरवार को बड़ा कर अब पुलिस द्वारा उसे बड़ा कर अब 20 हजार कर दिया हैं । अनवर कादरी पर रेप के आरोपी दो युवकों को फंडिंग करने का आरोप भी है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

    एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक अनवर कादरी पर अब ईनाम की राशी बड़ा कर 20 हजार कर दी हैं। रेप के आरोपी सोहेल और अल्ताफ ने अनवर के खिलाफ पुलिस को बयान दिया था। जिसमें दोनों ने बताया था कि उन्होंने अनवर डकैत उर्फ कादरी के कहने पर दो लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उनके साथ गलत काम किया। अनवर ने इसके लिए दोनों को 3 लाख रुपए देने का लालच दिया था। इसमें से 50 हजार रुपए की रकम उन्हें दे दी गई थी। इस प्रकरण में नाम आने के बाद अनवर बड़वाली चौकी इलाके में अपने घर से फरार हो गया।

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा था

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में कहा, था कि डकैत हो या डकैत का बाप, हम सभी से निपटना जानते हैं। हम ऐसे अपराधी को बख्शेंगे नहीं।  सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि ‘अय्याशी कांग्रेस करती है। कांग्रेस के लोगों के रिकॉर्ड इस बात के गवाह हैं। उनके सारे नेता जमानत पर हैं। वे क्या कर रहे हैं, ये कोई छुपी बात नहीं है।

    यह था मामला – 16 जून को बाणगंगा थाना पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर लव-जिहाद और हिंदू युवतियों को देह व्यापार में धकेलने की साजिश रचने का केस दर्ज किया  । इससे पहले 13 जून को पुलिस ने साहिल शेख और अल्ताफ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि पार्षद कादरी ने उन्हें हिंदू लड़कियों से शादी कर धर्म परिवर्तन और देह व्यापार कराने के लिए उकसाया था।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts