Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रतलाम में राजपूत परिवार ने रोकी दलित परिवार की बिंदोली :5 लोगों पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस घटना को लेकर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी मप्र के पूर्व अध्यक्ष सुनील अस्तेय और जिलाध्यक्ष गोपाल वाघेला समेत अन्य ने विरोध जताया है।
5 लोगों पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रतलाम जिले के लकमाखेड़ी गांव में बिंदोली रोकने का मामला सामने आया है। दलित परिवार की बेटी की बिंदोली जैसे ही राजपूत समाज के घरों के सामने पहुंची, समाज के लोगों ने उन्हें तुरंत रोक दिया। जिसके बाद बिंदोली के आगे आकर खड़े हो गए और अपनी बात पर अड़े रहे कि-तुम्हारी बिंदोली गांव में नहीं निकलेगी।

    जानकारी मिलते ही बड़ावदा थाना प्रभारी स्वराज डाबी अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में बिंदौली निकाली गई। यह घटना सोमवार रात की है। दरअसल गांव लकमाखेड़ी निवासी सुरेश कटारिया की बड़ी बेटी की शादी 26 नवंबर को होने वाली है। परिवार सोमवार रात शादी से पहले की रस्म पूरी कर रही थी, जिसमें दुल्हन को पूरे गांव में घुमाया जा रहा था।

    26 नवंबर को होनी है शादी

    इस मामले में पुलिस ने 5 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। गांव लकमाखेड़ी निवासी सुरेश कटारिया की बड़ी बेटी की शादी 26 नवंबर बुधवार को होने वाली है। सोमवार रात शादी से पहले की रस्म पूरी की जा रही थी, जिसमें दुल्हन को पूरे गांव में घुमाया जा रहा था।

    Twitter Post

     

    भीम आर्मी ने की CM से सख्त कार्रवाई की मांग

    इस घटना को लेकर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी मप्र के पूर्व अध्यक्ष सुनील अस्तेय और जिलाध्यक्ष गोपाल वाघेला समेत अन्य ने विरोध जताया है। और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुनील अस्तेय ने इसका वीडियो एक्स पर जारी कर सीएम डॉ. मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप कर ठोस कदम उठाने की मांग की। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts