Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हादसा :सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवान की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के खन्नीटॉप इलाके में जवानों से भरी सेना की कैस्पर गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 10 जवान शहीद और कई घायल हो गए। गाड़ी में 17 जवान सवार थे। सेना और पुलिस का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों का इलाज जारी, 3 की हालत गंभीर।
सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवान की मौत, कई घायल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    22 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के खन्नीटॉप इलाके में जवानों से भरी एक गाड़ी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। गाड़ी में कुल 17 जवान सवार थे। हादसे के बाद सेना और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की कैस्पर

    सेना की यह कैस्पर गाड़ी भद्रवाह-चंबा रोड से गुजर रही थी। सड़क की हालत पहले से ही खराब बताई जा रही है। इसी दौरान वाहन करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जवानों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। घायल जवानों को तुरंत पास के मेडिकल कैंप ले जाया गया। तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को उधमपुर के सेना अस्पताल रेफर किया गया है।

    Twitter Post

    9 महीने पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा

    इससे पहले 4 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में सेना का वाहन 600 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में 3 जवानों की मौत हुई थी। वाहन जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। हादसा ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से हुआ था।

    पुंछ में भी खाई में गिरी थी आर्मी वैन

    24 दिसंबर को पुंछ जिले में सेना की एक वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। वैन में 18 जवान सवार थे, 5 जवानों की मौत हुई थी, सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे। ड्राइवर के संतुलन खोने से हादसा हुआ था।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts