Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PIMS Visit :केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों ने देखी खबरों की दुनिया, बने एक दिन के न्यूज़ एडिटर

बैरागढ़ स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों ने PIMS के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पत्रकारिता की दुनिया को करीब से जाना। छात्रों ने खबर बनने से लेकर अखबार छपने तक की पूरी प्रक्रिया समझी।
केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों ने देखी खबरों की दुनिया, बने एक दिन के न्यूज़ एडिटर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। बैरागढ़ के 3 EME सेंटर स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई की पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर मीडिया और पत्रकारिता की जीवंत दुनिया को नजदीक से देखा। मौका था पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज (PIMS) के शैक्षणिक भ्रमण का, जहां छात्रों ने न सिर्फ पत्रकारिता को समझा, बल्कि उसे प्रैक्टिल रूप में भी अनुभव किया।

    Uploaded media

    एक दिन के न्यूज एडिटर बनें छात्र

    इस विजिट के दौरान छात्रों को जर्नलिज्म से जुड़े विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी गई। खास बात यह रही कि कई छात्र “एक दिन के न्यूज एडिटर” की भूमिका में नजर आए। उन्होंने अगले दिन प्रकाशित होने वाले अखबार के लिए खबरों का चयन किया, पेज डिजाइन तय किया और लेआउट की बारीकियों को समझा।

    Uploaded media

    छात्रों ने पूछे पत्रकारिता से जुड़े कई सवाल

    वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में छात्रों ने अपने मन में उठने वाले सवालों के जवाब पाए और मीडिया के कामकाज को करीब से जाना। इसके साथ ही पीपुल्स अपडेट के डिजिटल ऑफिस का भ्रमण कर छात्रों ने डिजिटल मीडिया, ऑनलाइन खबरों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली को भी समझा। जिसमें उन्होंने खबरे लिखने, स्टूडियों में एकरिंग की प्रोसेस और वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की भी जानकारी ली। 

    Uploaded media
    Uploaded media

    प्रिंटिंग प्रेस में भी पहुंचे छात्र

    छात्रों को प्रिंटिंग प्रेस ले जाया गया, जहां उन्होंने यह जाना कि खबर तैयार होने के बाद अखबार किस तरह छपता है और पाठकों तक पहुंचता है। वहीं आगे छात्रों ने डांस और सिंगिंग जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। कई छात्राओं के चेहरे में साफ खुशी देखी गई, और उनकी पत्रकारिता के प्रति जिज्ञासा भी दिखी।

    Uploaded media

    पीपुल्स अपडेट की पूरी टीम रही मौजूद

    इस शैक्षणिक दौरे में पीपुल्स समाचार के डिप्टी स्टेट एडिटर राजीव अग्निहोत्री, एडिटर विक्रांत गुप्ता, सीनियर रिपोर्टर पल्लवी वाघेला, पीपुल्स अपडेट के डिजिटल हेड जितेंद्र शर्मा, PIMS की प्रिंसिपल डॉ. तसनीम खान सहित संस्थान के स्टाफ ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। कुल मिलाकर यह विजिट छात्रों के लिए सीख, प्रेरणा और भविष्य के करियर की दिशा तय करने वाला अनुभव साबित हुआ, जिसने उन्हें मीडिया की जिम्मेदार और रचनात्मक दुनिया से रूबरू कराया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts