Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड में बड़ा रेल हादसा :ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर, ट्रैक पर अफरा-तफरी; VIDEO VIRAL

झारखंड के जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन चावल से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद डाउन और अप लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहा। कई ट्रेनें रुक गईं। रेलवे और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, हादसे के कारणों की जांच जारी है।
ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर, ट्रैक पर अफरा-तफरी; VIDEO VIRAL
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    झारखंड के जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ। यह हादसा रोहिणी–नावाडीह रेलवे फाटक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, गोंडा से आसनसोल जा रही ट्रेन नंबर 13510 (गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस) की चावल से भरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक का नंबर जेएच 15 एक्स 8874 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलवे ट्रैक के आसपास कुछ देर अफरा-तफरी मच गई।

    ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई

    हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से डाउन लाइन और अप लाइन दोनों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई ट्रेनें अपने स्थान पर रुक गईं।

    हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तुरंत पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की।

     रेल यातायात सामान्य हुआ

    करीब एक घंटे से अधिक समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। सुबह लगभग 10:55 बजे अप लाइन चालू कर दी गई। इसके बाद आसनसोल-झाझा पैसेंजर ट्रेन को सुरक्षित रूप से गुजरने दिया गया।

    जांच और प्रशासन की कार्रवाई

    रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने का काम जारी है, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts