Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में भी होगी MP कैबिनेट की एक बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान, वीरांगना बलिदान मेले के समापन में हुए थे शामिल

Follow on Google News
ग्वालियर में भी होगी MP कैबिनेट की एक बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान, वीरांगना बलिदान मेले के समापन में हुए थे शामिल
ग्वालियर में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के 167वें बलिदान दिवस पर 2 दिवसीय बलिदान मेले का आयोजन किया गया। दूसरे दिन बुधवार को मेले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में कैबिनेट की एक बैठक का आयोजन ग्वालियर में किया जाएगा। इससे अंचल के विकास के रास्ते खुलेंगे।

सीएम ने की ये घोषणा

मुख्यमंत्री ने वीरांगना बलिदान मेले के आयोजन और यहां हुए खूब लड़ी मर्दानी महानाट्य के लिए समिति को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही वीरांगना की समाधि के सामने वाले मैदान (जहां महारानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से युद्ध किया था) को विकसित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने की पुष्पांजलि अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ​महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर मैं उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने आया हूं। वीरांगना लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों के दात खट्टे करते हुए प्राणों का उत्सर्ग किया है। मैं उस वीरांगना को प्रणाम करता हूं।

महानाट्य का मंचन और शस्त्र प्रदर्शनी

मेले में महानाट्य "खूब लड़ी मर्दानी' का मंचन हुआ। वहीं शस्त्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर से लौटते समय विमानतल पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थापना के सबंध में प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि मूर्ति स्थापना के संबंध में शीघ्र ही निराकरण करें। ये भी पढ़ें- राजगढ़ में भीषण हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, मां-बेटे समेत 4 की मौत, 3 घायल, अयोध्या दर्शन कर लौट रहा था परिवार
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts