कटक :अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, CM ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश

हादसे की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि आग लगने के असली कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मोहन चरण मांझी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, CM ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कटक। ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में रविवार देर रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर ICU में लगी थी। हादसे के वक्त यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। आग इतनी तेजी से फैली कि 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए।

    यह भी पढ़ें: हरीश राणा को अंतिम विदाई: सबको माफ करते हुए जाओ, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

    हादसे के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस और पुलिकर्मी मौजूद है

    Twitter Post

    CM ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश

    हादसे की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि आग लगने के असली कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मोहन चरण मांझी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है और पूरे मामले की हाई लेवल जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

    यह भी पढ़ें: LPG की कमी का असर : IIT बॉम्बे ने बदला हॉस्टल मेस का मेनू, तला खाना बंद, आइसक्रीम-मिल्कशेक शुरू

    CM मोहन चरण मांझी ने आज सुबह SCB अस्पताल का दौरा किया और मरीजों का हालचाल जाना

    CM मोहन चरण मांझी ने आज सुबह SCB अस्पताल का दौरा किया और मरीजों का हालचाल जाना

    Uploaded media

    फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक रेस्क्यू और बुझाने का अभियान चलाया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान अस्पताल स्टाफ, पुलिस और मरीजों के परिजनों की मदद से ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया, ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts