Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेसन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हराया

Follow on Google News
जेसन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हराया

तारोबा। जेसन होल्डर की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने गुरुवार को यहां पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को चार रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। वेस्टइंडीज के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम होल्डर (19 रन देकर दो विकेट), ओबेद मैकॉय (28 रन देकर दो विकेट) और रोमारियो शेपर्ड (33 रन देकर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर एक विकेट चटकाया।

भारत की ओर से पदार्पण कर रहे तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव (21) और कप्तान हार्दिक पंड्या (19) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। वेस्टइंडीज ने कप्तान रोवमैन पावेल (32 गेंद में 48 रन, तीन चौके, तीन छक्के) और निकोलस पूरन (34 गेंद में 41 रन, दो चौके, दो छक्के) की उम्दा पारियों से छह विकेट पर 149 रन बनाए थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 38 रन भी जोड़े। पावेल ने शिमरोन हेटमायर (10) के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। भारत की ओर से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 24, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 31 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव और पंड्या ने क्रमश: 20 और 27 रन देकर एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही।

ये भी  पढ़ें  - अब न फेरबदल, न ही विस्तार
Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts