शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:पुलिस की दबिश से घबराकर किशोरी को छोड़ भागा, ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। चंदननगर थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की दबिश की सूचना मिलते ही किशोरी को छोड़कर फरार हो गया था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
यह भी देखें: वर्दी पर दाग,थाने का प्रधान आरक्षक गिरफ्तार: सीएम हेल्पलाइन जांच के बहाने महिला से दुष्कर्म का आरोप,
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को चंदननगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के अचानक घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि किशोरी बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया और संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई।
यह भी देखें: डंडे का डर या पुलिस का ड्रामा? बदमाशों के नकली प्लास्टर ने पुलिस की खोली पोल
टोस्ट फैक्ट्री में हुई थी दोनों की पहचान
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग किशोरी की पहचान टोस्ट फैक्ट्री में काम करने के दौरान केशव नगर निवासी आदिल शेख पिता मुनव्वर शेख से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा दिया। आरोप है कि उसने शादी का विश्वास दिलाकर उसे अपने साथ घर ले गया।
यह भी देखें: वीजा खत्म: लेकिन पांच साल तक इंदौर में रही विदेशी महिला
घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी आदिल शेख ने किशोरी को अपने घर में रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने किशोरी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। जब आरोपी को यह जानकारी मिली कि पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है, तो उसने खुद को बचाने के लिए किशोरी को छोड़ दिया और फरार हो गया।
यह भी देखें: इंदौर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से MP के छात्रों में खुशी की लहर
बड़वाह और सनावद भागने की फिराक में था आरोपी
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपायुक्त ने ₹5 हजार का इनाम भी घोषित किया था। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी बड़वाह और सनावद की ओर भागने की तैयारी में है। इसके बाद चंदननगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं
अपहृत किशोरी के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं का इजाफा किया। आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस कर रही मामले की विस्तृत जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने नाबालिग को कब और किन परिस्थितियों में अपने साथ ले गया तथा घटना के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस किशोरी की काउंसलिंग कराते हुए उसके बयान के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है। यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो प्रकरण में और धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।












