PlayBreaking News

पर्यटकों में रोमांच :रातापानी टाइगर रिजर्व में दिखा 300 किलो का विशाल बाघ ‘रूद्राक्ष’, शिकार ने किया दंग

रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघों और अन्य वन्यजीवों की लगातार बढ़ती मौजूदगी से पर्यटन गतिविधियों में इजाफा हुआ है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक बाघ अटखेलियां करते हुए दिखाई दिया है। बाघ पर्यटकों के सामने बेखौफ घूमता रहा। इस नजारे को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और अपने मोबाइल व कैमरों में इस पल को कैद किया।
Follow on Google News
रातापानी टाइगर रिजर्व में दिखा 300 किलो का विशाल बाघ ‘रूद्राक्ष’, शिकार ने किया दंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी से सटे रातापानी टाइगर रिजर्व में रविवार सुबह ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को रोमांचित कर दिया। यहां पहली बार पर्यटकों को एक विशालकाय बाघ खुले में घूमते नजर आया। बताया जा रहा है कि यह बाघ करीब 300 किलो वजनी और 8 से साढ़े आठ फीट लंबा है। रिजर्व के एक मैदानी कर्मचारी ने बताया कि इस बाघ का नाम रूद्राक्ष है। यह इस रिजर्व का सबसे बड़ा टाइगर माना जा रहा है।

    Uploaded media

    कैमरे में कैद हुआ रोमांचक पल

    22 वर्षीय पर्यटक और शौकिया वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अमेया विक्रम सिंह ने सुबह 8 बजे कैरी महादेव क्षेत्र के पास इस दुर्लभ दृश्य को अपने एसएलआर कैमरे में कैद किया। अमेया ने बताया- मैंने कई टाइगर रिजर्व में बाघ देखे हैं, मगर इतना बड़ा और ताकतवर बाघ आज तक नहीं देखा। यह बाघ करीब 40 मिनट तक मौके पर रहा और उसी दौरान उसने एक हिरण का शिकार किया। उन्होंने कहा कि फोटो में बाघ का आकार पूरी तरह नजर नहीं आता, लेकिन सड़क की चौड़ाई से इसका विशाल कद साफ झलकता है।

    Uploaded media

    पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव

    बाघ को इतनी नजदीक से बेखौफ घूमते देख पर्यटकों की सांसें थम गईं। कई लोगों ने अपने मोबाइल और कैमरे से यह नजारा कैद किया। भोपाल से आए पर्यटक धनंजय ने कहा, यह हमारे जीवन का सबसे यादगार अनुभव था। बाघ हमारे सामने था और जंगल की खामोशी में उसकी दहाड़ गूंज रही थी।

    पर्यटन में बढ़ोतरी की उम्मीद

    डीएफओ हेमंत रैकवार ने बताया कि पिछले 15 दिनों में कई बार बाघ पर्यटकों को नजर आ चुका है। झिरी जंगल सफारी मार्ग पर पर्यटकों ने उसके वीडियो और फोटो भी साझा किए हैं। वन विभाग ने सुरक्षा और संरक्षण के लिए गश्त बढ़ा दी है, ताकि पर्यटक सुरक्षित माहौल में जंगल सफारी का आनंद ले सकें।

    रेंज ऑफिसर कार्तिकेय शुक्ला के अनुसार, रूद्राक्ष की डाइट और शारीरिक बनावट बेहद मजबूत है। अनुमान है कि इसका वजन 250 से 300 किलो के बीच है। बाघ की 4 से 5 साल है। इसकी डाइट अच्छी है, हाल ही में इसने चौसिंगा का शिकार किया था। ये हंट के बाद की फोटो है, वैसे भी खाने के बाद वजन बढ़ा हुआ लगता है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts