PlayBreaking News

इंदौर DAVV :अर्धनग्न होकर हंगामा करने वाले 18 छात्रों की पहचान हुई, 25 हजार का जुर्माना सहित आगे नोटिस भी भेजे जाएंगे

IET के डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने बताया कि जिन छात्रों ने तोड़फोड़ की है, उन्हीं पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 18 छात्रों की पहचान हो चुकी है। अनुशासन समिति ने प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने की अनुशंसा की है।
Follow on Google News
अर्धनग्न होकर हंगामा करने वाले 18 छात्रों की पहचान हुई, 25 हजार का जुर्माना सहित आगे नोटिस भी भेजे जाएंगे

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय DAVV के IET विभाग के रामानुजन बॉयज हॉस्टल में अर्धनग्न होकर डांस और तोड़फोड़ करने वाले छात्रों पर अब यूनिवर्सिटी प्रशासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। अब तक 18 छात्रों की पहचान कर ली गई है, जबकि बाकी छात्रों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सभी छात्रों की पहचान पूरी होने के बाद एक साथ नोटिस जारी किए जाएंगे।

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया प्रबंधन

कुछ दिन पहले हॉस्टल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में फाइनल ईयर के छात्र अर्धनग्न हालत में ‘दारू बदनाम कर दी’ गाने पर डांस करते नजर आए थे। इसके बाद छात्रों ने हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की थी।

कुर्सियां, टेबल, खिड़कियों के कांच और यहां तक कि प्लास्टिक की पानी की टंकी तक तोड़ दी गई थी। घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और अनुशासन समिति तुरंत एक्शन मोड में आ गए।

25 हजार जुर्माना, रिजल्ट भी रोका जाएगा

IET के डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने बताया कि जिन छात्रों ने तोड़फोड़ की है, उन्हीं पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 18 छात्रों की पहचान हो चुकी है। अनुशासन समिति ने प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने की अनुशंसा की है। इसके अलावा फाइनल ईयर के छात्रों को आखिरी परीक्षा देने से भी रोका गया है। जांच पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा देने की अनुमति मिल सकती है। प्रबंधन ने यह भी साफ किया है कि संबंधित छात्रों का रिजल्ट भी फिलहाल रोक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update : आज पूरे प्रदेश में लू चलेगी ; खजुराहो का तापमान रिकॉर्ड 47.4°C पर पहुंचा, 7 जिलों में रेड अलर्ट

इमरजेंसी मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले

घटना के बाद रविवार शाम IET कैंपस में अनुशासन समिति की इमरजेंसी बैठक बुलाई गई। बैठक में समिति के 8 सदस्य शामिल हुए। इसमें छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की गई।

  1. तोड़फोड़ करने वाले छात्रों को हॉस्टल से बाहर किया जाए
  2. प्रति छात्र 25 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाए
  3. अंतिम परीक्षा में बैठने से रोका जाए
  4. जांच पूरी होने तक रिजल्ट रोका जाए

बताया जा रहा है कि इन फैसलों पर अंतिम मंजूरी कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई से ली जानी है। हालांकि उन्हें पूरे मामले की जानकारी पहले ही दे दी गई है।

Featured News

150 छात्रों का हॉस्टल, जांच जारी

प्रबंधन के मुताबिक हॉस्टल में करीब 150 छात्र रहते हैं। वायरल वीडियो में कई छात्र सिर्फ मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ छात्र तोड़फोड़ करते नजर आए हैं। इसी वजह से प्रशासन हर वीडियो और फुटेज की जांच कर रहा है, ताकि केवल दोषी छात्रों पर ही कार्रवाई हो। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में बाकी छात्रों की पहचान भी पूरी कर ली जाएगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts