Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंधी-बारिश से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 राज्यों में IMD का अलर्ट; 70 KM तक चलेगी हवा

18 सितंबर को दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। कई इलाकों में 70 KM प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं।
आंधी-बारिश से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 राज्यों में IMD का अलर्ट; 70 KM तक चलेगी हवा

आज 18 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। मानसून की सक्रियता में भले ही कमी आ रही हो, लेकिन मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी और समुद्री इलाकों के लिए भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

16 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 18 सितंबर को दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राजस्थान, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में बारिश के साथ 50 KM की रफ्तार से हवा

दिल्ली में 18 सितंबर को मूसलाधार बारिश और तूफान की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश

बिहार के पटना, गया, भोजपुर, मधुबनी, बक्सर, दरभंगा, अररिया, भागलपुर, वैशाली, सिवान, सुपौल, पूर्णिया, मुंगेर और बेगूसराय में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, इटावा और रायबरेली में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में तेज बारिश और तूफानी हवाएं

मध्य प्रदेश के विदिशा, भोपाल, नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, कटनी, हरदा, सिवनी, नरसिंहपुर, दमोह, मंडला और अनूपपुर में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भोपाल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश का दौर! कई जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

राजस्थान में 70 KM की रफ्तार से हवा

राजस्थान के कोटा, उदयपुर, बाड़मेर, जयपुर, अलवर, बारां, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर और बूंदी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

X Post

हिमाचल और उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ेगा

हिमाचल प्रदेश के सोलन, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, ऊना, चंबा, किन्नौर और बिलासपुर में अच्छी खासी बारिश की चेतावनी है। यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल में तूफानी बारिश का अलर्ट है। यहां करीब 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Breaking News

महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में भी अलर्ट

महाराष्ट्र के पालघर, नासिक, ठाणे, गढ़चिरौली और धुले में भारी बारिश की चेतावनी है। यहां 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मुंबई में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, लातेहार, धनबाद, दुमका, रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, पलामू, खूंटी और बोकारो में भीषण बारिश और तूफान का अलर्ट है। यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जम्मू-कश्मीर के रामबन, पुंछ, राजौरी, बारामूला, बांदीपोरा, अनंतनाग, रियासी और किश्तवाड़ में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाओं का अलर्ट

गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, अरावली, साबरकांठा, खेड़ा, गांधीनगर, पंचमहल और महिसागर में तूफानी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। गांधीनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, बीरभूम, जलपाइगुड़ी, बांकुड़ा, अलीपुरद्वार, हावड़ा, कोलकाता और दुर्गापुर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है। यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

ढाका जा रही फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट, लात-घूंसों से मचा बवाल ; वीडियो वायरल

किसानों और मछुआरों के लिए भी चेतावनी

तेज हवाओं से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे समुद्री इलाकों में मछुआरों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के दौरान मछुआरों से समुद्र में नहीं जाने की अपील की गई है। ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। ऐसे में बिजली चमकने या आंधी के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न होने का अनुरोध किया गया है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts