PlayBreaking News

YouTube New Update:अब Shorts के लिए भी मिलेगा Custom Thumbnail, AI भी करेगा डिजाइन तैयार

YouTube ने Shorts क्रिएटर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। अब कस्टम थंबनेल अपलोड करने, डेस्कटॉप पर फ्रेम चुनने और AI से थंबनेल बनाने जैसी नई सुविधाएं मिलेंगी।
Follow on Google News
अब Shorts के लिए भी मिलेगा Custom Thumbnail, AI भी करेगा डिजाइन तैयार
YouTube ने Shorts क्रिएटर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया

वीडियो क्रिएटर्स के लिए YouTube ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब Shorts बनाने वाले क्रिएटर्स को भी बेहतर थंबनेल कंट्रोल मिलेगा। नए फीचर्स के तहत डेस्कटॉप पर Shorts अपलोड करते समय अलग-अलग फ्रेम चुनने का विकल्प मिलेगा जबकि YouTube Partner Program (YPP) से जुड़े क्रिएटर्स अपने Shorts के लिए कस्टम थंबनेल भी अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने अपने AI टूल Ask Studio को भी अपग्रेड किया है जो अब सिर्फ एक प्रॉम्प्ट के आधार पर आकर्षक थंबनेल तैयार कर सकेगा।

Shorts क्रिएटर्स के लिए आया नया फीचर

अब तक Shorts के लिए थंबनेल चुनने के विकल्प सीमित थे लेकिन नए अपडेट के बाद क्रिएटर्स अपने वीडियो को पहले से अधिक प्रोफेशनल तरीके से पेश कर सकेंगे। YouTube का मानना है कि बेहतर थंबनेल से वीडियो की विजिबिलिटी और क्लिक-थ्रू रेट (CTR) बढ़ाने में मदद मिलेगी।

डेस्कटॉप पर अब मिलेंगे तीन थंबनेल फ्रेम

YouTube ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नया विकल्प जोड़ा है। अब Shorts अपलोड करते समय क्रिएटर्स को वीडियो के तीन अलग-अलग फ्रेम दिखाई देंगे जिनमें से किसी एक को थंबनेल के रूप में चुना जा सकेगा। पहले यह सुविधा केवल लंबे वीडियो के लिए उपलब्ध थी लेकिन अब इसे Shorts के लिए भी रोलआउट किया जा रहा है। वहीं मोबाइल ऐप पर पहले की तरह वीडियो का कोई भी फ्रेम चुनकर थंबनेल बनाया जा सकेगा।

YPP क्रिएटर्स अब अपलोड कर सकेंगे कस्टम थंबनेल

YouTube Partner Program (YPP) से जुड़े क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़ा बदलाव यह है कि वे अब Shorts वीडियो पर अपनी पसंद का कस्टम थंबनेल अपलोड कर सकेंगे। इससे कंटेंट क्रिएटर्स अपने वीडियो के विषय के अनुसार आकर्षक और प्रोफेशनल थंबनेल लगा पाएंगे जिससे दर्शकों का ध्यान खींचना आसान होगा।

ये भी पढ़ें: Bank Holidays: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने किस तारीख को कहां नहीं होगा कामकाज

पुराने Shorts का थंबनेल भी बदल सकेंगे

नई सुविधा केवल नए Shorts तक सीमित नहीं रहेगी। यदि किसी पुराने Shorts का थंबनेल बदलना हो तो YouTube Studio के डेस्कटॉप वर्जन में Content सेक्शन में जाकर संबंधित वीडियो के लिए नया थंबनेल जोड़ा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में यह फीचर और अधिक यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।

AI से कुछ ही सेकंड में बनेगा थंबनेल

YouTube ने अपने इन-हाउस AI टूल Ask Studio को भी पहले से अधिक स्मार्ट बना दिया है। अब क्रिएटर्स केवल एक Prompt लिखकर AI की मदद से थंबनेल तैयार कर सकते हैं। यदि तैयार डिजाइन पसंद नहीं आता तो उसमें रंग, लेआउट, टेक्स्ट और अन्य एलिमेंट्स बदलकर नया डिजाइन भी तैयार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: नेपाल ने भारतीयों को दी बड़ी राहत : अब ₹25,000 तक के ₹200 और ₹500 के नए भारतीय नोट ले जा सकेंगे

कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

इस अपडेट के बाद Shorts क्रिएटर्स को अपने वीडियो की प्रस्तुति पर पहले से ज्यादा नियंत्रण मिलेगा। बेहतर थंबनेल और AI आधारित डिजाइन टूल की मदद से वीडियो अधिक आकर्षक दिखेंगे जिससे व्यूज और ऑडियंस एंगेजमेंट बढ़ने की संभावना है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts