Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bank Holidays:अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने किस तारीख को कहां नहीं होगा कामकाज

अगस्त 2026 में बैंकों में 14 दिन का अवकाश रहेगा, जो आपके बैंकिंग लेनदेन को प्रभावित कर सकता है। दूसरे-चौथे शनिवार, पांच रविवार और अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने किस तारीख को कहां नहीं होगा कामकाज
अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आपको अगस्त महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार अगस्त 2026 में देशभर में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें 5 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तथा विभिन्न राज्यों में पड़ने वाले 7 स्थानीय त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। कई अवकाश केवल संबंधित राज्यों या शहरों तक सीमित रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।

दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद

अगस्त में नियमित अवकाश के तहत दो शनिवार को सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

  • 8 अगस्त - महीने का दूसरा शनिवार
  • 22 अगस्त - महीने का चौथा शनिवार

5 रविवार को भी नहीं होगा बैंकिंग कामकाज

रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक इन तारीखों को बंद रहेंगे।

  • 2 अगस्त
  • 9 अगस्त
  • 16 अगस्त
  • 23 अगस्त
  • 30 अगस्त

अगस्त में त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

 रविवार और शनिवार के अलावा विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।

  • 4 अगस्त - केर पूजा (अगरतला)
  • 13 अगस्त - पैट्रियाट्स डे (इम्फाल)
  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस (पूरे देश में)
  • 19 अगस्त - महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती (अगरतला)
  • 25 अगस्त - मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम और मिलाद-उन-शरीफ (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा)
  • 26 अगस्त - ईद-ए-मिलाद, बरावफात और थिरुवोणम पर्व (देश के अधिकांश हिस्सों में)
  • 28 अगस्त - रक्षाबंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती (पूरे देश में)

ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस 2026 : भारत के 10 युद्ध स्मारक, जहां हर पत्थर सुनाता है वीरों के बलिदान की कहानी

छुट्टी के दिन भी जारी रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। छुट्टियों के दौरान भी:

  • UPI से भुगतान
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • मोबाइल बैंकिंग
  • ATM से नकदी निकासी
  • कैश डिपॉजिट मशीन (जहां उपलब्ध हो)

जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की सख्ती, इस देश में पोस्ट और रिएक्शन पर लगेगी रोक

बैंक जाने से पहले जरूर करें प्लानिंग

अगर आपको चेक जमा करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, केवाईसी अपडेट कराना, लॉकर से जुड़ा काम या शाखा में जाकर कोई अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य करना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बना लें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts