PlayBreaking News

YouTube Earning Calculation :अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?

वीडियो के अलावा यूट्यूब पर कमाई के कई रास्ते और भी हैं। आप एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सर्ड कंटेट, सुपरचैट और मेंबरशिप और मर्चेंडाइज के जरिए भी कमाई कर सकते हैं.
Follow on Google News
अगर 1000 व्यूज पर मिलते हैं इतने पैसे! तो 5 लाख पर कितनी होगी कमाई?

YouTube Earning: यूट्यूब पर वीडियो बनाकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं, कई कंटेट क्रिएटर हर महीने इस प्लेटफॉर्म से लाखों रुपये कमा रहे हैं। क्योंकि इसकी सबसे खास बात है कि आप इसपर जितना कंटेट डालेंगे आपके अकाउंट पर उतनी रीच आएगी जिससे आपका फायदा होगा, और आपकी कमाई उतनी ही ज्यादा होगी। यूट्यूब वीडियो पर व्यूज के हिसाब से पैसा मिलता है।

ऐसे में हर कंटेंट क्रिएटर्स यही सोचता है कि वो अच्छी से अच्छी वीडियो बनाए और उसका वीडियो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। वहीं नए क्रिएटर्स यह नहीं जानते की उनकी वीडियो पर 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ जाए तो उनकी कितनी कमाई हो सकती है।

इन बातो का रखें ध्यान

अगर आप नए कंटेट क्रिएटर है, तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना होगा जैसे- आपका यूटूयूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में शामिल होना जरूरी होगा। इसके बाद ही आपकी कमाई शुरू हो सकती है। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपके चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 घंटे का वॉच टाइम होना जरूरी है। इसके बिना आपके वीडियो मॉनेटाइज नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: कम कीमत, जबरदस्त सेफ्टी : 1 करोड़ से ज्यादा लोगो की पहली पंसद बना ये स्टाइलिश हेलमेट, दे रहा महंगे मॉडल्स को टक्कर

कितने व्यूज में ज्यादा कमाई हो सकती है?

यूट्यूब वीडियो पर कमाई के लिए चैनल कई चीजों का खास ध्यान रखता है, जैसे- वीडियो फॉर्मेट, कैटेगरी और ऑडियंस के साथ कई फैक्टर्स शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल यूट्यूब क्रिएटर्स को 1,000 व्यूज पर 50 से 200 रुपये तक की कमाई हो रही है। ऐसे में अगर अंदाजा लगाया जाए तो आप 5 लाख व्यूज पर लगभग एक लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। बता दें कि यूट्यूब को एडवरटाइजर्स और सब्सक्रिप्शन से जो कमाई होती है, उसमें से 55 प्रतिशत क्रिएटर्स, आर्टिस्ट्स और मीडिया कंपनी को दिया जाता है. बाकी हिस्सा कंपनी अपने पास रखती है।

कैसे करें यूट्यूब अकाउंट ग्रो

  • अपने यूट्यूब अकाउंट्स को ग्रो करने के लिए आपकी कंटेट की क्वालिटी हाई होनी चाहिए यानी आपता वीडियो टॉप क्लास रखें।
  • आपका वीडिया का कंटेट सबसे अलग होना चाहिए।
  • हमेशा आपको ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर वीडियो बनाना फायदा दे सकता है।
  • अपने वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करें ताकि उसे ज्यादा रीच मिल सके।
  • अगर आपका वीडियो अलग-अलग देशो में देखा जा रहा है तो उससे कमाई ज्यादा हो सकती है। तो ऐसे टॉपिक लाने की कोशिश करें।

Featured News

इन तरीको से भी कर सकते है ज्यादा कमाई

वीडियो के अलावा यूट्यूब पर कमाई के कई रास्ते और भी हैं। आप एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सर्ड कंटेट, सुपरचैट और मेंबरशिप और मर्चेंडाइज के जरिए भी कमाई कर सकते हैं। इन सब कामों के लिए आपके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में होना जरूरी है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts