कम कीमत, जबरदस्त सेफ्टी :1 करोड़ से ज्यादा लोगो की पहली पंसद बना ये स्टाइलिश हेलमेट, दे रहा महंगे मॉडल्स को टक्कर

भारत में किफायती और भरोसेमंद हेलमेट की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ने के साथ अब ग्राहक ऐसे हेलमेट तलाश रहे हैं, जो कम कीमत में बेहतर सुरक्षा और शानदार लुक दे सकें। इसी बीच एक हेलमेट सीरीज ने बाजार में बड़ी पहचान बनाई है, जिसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं। इसकी कीमत 1,000 रुपये से कम होने के बावजूद यह फीचर्स और क्वालिटी के मामले में लोगों की पसंद बन गया है। हम बात कर रहे हैं Steelbird Hi-Tech India Limited की ROX हेलमेट सीरीज की, जिसने बिक्री का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
युवाओं से लेकर डेली राइडर्स तक सबको भाया
ROX सीरीज को खास तौर पर रोजाना बाइक चलाने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जो लोग ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के काम के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह हेलमेट एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है। इसकी कीमत कम है, लेकिन इसमें सुरक्षा और डिजाइन दोनों का संतुलन देखने को मिलता है। यही कारण है कि यह युवाओं और डेली राइडर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
कम दाम में शानदार फीचर्स
इस हेलमेट को मजबूत बनाने के लिए हाई-इम्पैक्ट ABS शेल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अंदर मल्टी-डेंसिटी EPS लाइनिंग दी गई है, जो किसी दुर्घटना की स्थिति में बेहतर सुरक्षा देने में मदद करती है। साथ ही इसमें अच्छा एयर वेंटिलेशन सिस्टम भी मौजूद है, जिससे गर्मी या लंबे सफर के दौरान भी आराम महसूस होता है।
यह भी पढ़ें: Ola S1 X+ की एंट्री: 320KM रेंज और नई बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च, कीमत ने बढ़ाई हलचल
स्टाइल भी, सुरक्षा भी
ROX हेलमेट का वजन हल्का रखा गया है, ताकि इसे लंबे समय तक पहनने पर परेशानी न हो। इसके अलावा इसमें आकर्षक ग्राफिक्स और आरामदायक फिटिंग दी गई है, जो इसे स्टाइलिश लुक देने के साथ पहनने में भी आसान बनाती है।
सस्ता सुंदर टिकाऊ हेलमेट
इस हेलमेट की शुरुआती कीमत करीब 969 रुपये रखी गई है, जिससे यह आम ग्राहकों की पहुंच में आता है। कम कीमत में ISI सर्टिफिकेशन मिलना इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है, क्योंकि इससे लोगों को सुरक्षा के साथ भरोसा भी मिलता है।
लोगों की पहली पसंद बना ये हेलमेट
ROX सीरीज में क्विक-रिलीज बकल, स्क्रैच-रेसिस्टेंट वाइजर और मजबूत लॉकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें सुरक्षा के साथ सुविधा और आधुनिक डिजाइन का भी ध्यान रखा है, ताकि हर राइडर को बेहतर और सुरक्षित सफर का अनुभव मिल सके।











