Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

युवाओं के लिए खुशखबरी :एमपी के वन विभाग में 1679 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग के 1679 पदों के लिए भर्ती निकाली है। 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 28 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को होगी। फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट पदों के लिए रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आवश्यक है।
एमपी के वन विभाग में 1679 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नौकरी की तलाश कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1679 पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में उम्मीदवार युवा ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन की जरूरी डेट

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो उसे 19 मार्च 2026 तक सुधारा जा सकता है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल, 2026 को किया।

    वैकेंसी डिटेल्स

    पद का नाम

    पदों की संख्या

    फॉरेस्ट गार्ड

    728

    फील्ड गार्ड

    169

    जेल वार्डर

    757

    असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट

    25

    कुल पदों की संख्या

    1679

    एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

    पद पर भर्ती के अनुसार, छात्र-छात्रों का 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

    ये भी पढ़ें: TOP MEDICAL COLLEGE'S OF INDIA: छात्रों की पहली पसंद हैं, देश के ये पांच मेडिकल संस्थान, आइए जानें पूरी लिस्ट!

    एज लिमिट

    न्यूनतम : 18 साल

    अधिकतम : 38 साल

    आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

    सैलरी

    • फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर : 19,500 - 62,000 रुपए प्रति माह 
    • असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट : 36,200 - 1,14,800 रुपए प्रति माह

    फीस

    • अनारक्षित : 500 रुपए
    • आरक्षित वर्ग : 250 रुपए

    सिलेक्शन प्रोसेस

    • रिटन एग्जाम
    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    • मेडिकल एग्जाम

    एग्जाम से संबंधित अन्य डिटेल्स

    एग्जाम टाइप

    ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट

    क्वेश्चन नंबर

    100

    टोटल मार्क्स

    100

    ड्यूरेशन

    2 घंटे

    मिडियम

    हिंदी, इंग्लिश

    क्वेश्चन टाइप

    ऑब्जेक्टिव

    निगेटिव मार्किंग

    0.25 मार्क्स

    ऐसे करें आवेदन

    • MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
    • नया पेज खुलने के बाद अपने पर्सनल डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
    • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
    • फीस का भुगतान करें।
    • सभी डिटेल्स की जांच करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें।
    • इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts