ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

VIDEO : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर भड़के कांग्रेसी, भोपाल में रोकी ट्रेन; जानें कहां क्या हुआ

भोपाल। वायनाड के सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करने को लेकर मध्य प्रदेश का सियासी पारा गर्म है। प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के गए हैं और सड़कों पर उतकर प्रदर्शन कार मोदी सरकार का विरोध कर रहे हैं। भोपाल में मप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में रानी कमलापति स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेन रोकी गई। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी हैं। सरकार राहुल गांधी से भयभीत है।

भोपाल में रोकी ट्रेन

राजधानी के भोपाल में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में रानी कमलापती स्टेशन पर ट्रेन रोककर विरोध जताया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ता चलती ट्रेन पर चढ़ गए। ट्रेन के इंजन पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सवार होने के बाद ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने स्टेशन पर मोर्चा संभाल लिया है।

जमकर की नारेबाजी

शुक्रवार को शाम करीब 5.15 बजे कांग्रेस कार्यकता रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने 5 नंबर प्लेटफार्म पर जबलपुर की ओर जा रही एक ट्रेन को रोक दिया। करीब 15 मिनट तक उन्होंने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेसियों को खदेड़ दिया। इस मौके पर मनीष चौधरी, अखिलेश यादव, विश्वजीत चौहान, गोपील कोटवाल, नरेंद्र यादव, अभिषेक परमार, गौरव चौहान, आनंद गुर्जर, विमल बाथम आदि ‌शामिल थे।

क्रांति का आगाज किया है : भूरिया

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकांत भूरिया ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि हमारे नेता गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में उन्होंने यह प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रोककर एक क्रांति का आगाज किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि और भी आंदोलन किए जाएंगे।

लोकतंत्र की हत्या है : पीसी शर्मा

इधर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सासंद राहुल गांधी की लोकसभा में सदस्यता रद्द करने पर पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। इससे कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं है। अब लड़ाई सड़कों पर होगी। अब याचना नहीं रण होगा। सड़कों पर कांग्रेस नहीं देश की जनता लड़ाई लड़ेगी।

इसमें भाजपा का कोई लेना देना नहीं : वीडी शर्मा

राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किए जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने देश के एक समाज के खिलाफ ऐसे शब्दों का उपयोग किया, जिससे उस समाज के लोगों की भावना आहात हुई है। सूरत के कोर्ट ने जांच के बाद सजा सुनाई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने कानून के दायरे में उनकी सदस्यता रद्द की है। इसमें भाजपा और पीएम मोदी का कोई लेना देना नहीं है।

इंदौर में काले गुब्बारे छोड़े गए

इंदौर के गीता भवन चौराहे पर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ देश-विरोधी नारे लगाए गए। वहीं सरकार के ऊपर कई प्रकार की टिप्पणियां भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता करते हुए दिखाई दिए। बीजेपी की सरकार को तानाशाह बताते हुए जहां अंबेडकर मूर्ति के समीप सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे हवा में छोड़कर विरोध किया।

ये भी पढ़ें: राहुल की सदस्यता रद्द होने पर भड़के कमलनाथ, कहा- मोदी सरकार ने डरकर षड्यंत्रों की हदें पार की

क्या है मामला ?

प्रधानमंत्री मोदी के सरनेम पर कमेंट करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट ने दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उन्हें दो साल की कैद की सजा सुनाई है। गुरुवार को यह फैसला आया, जिसके बाद शुक्रवार को लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द करने का नोटिफिकेशन जारी हो गया।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button