Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

असम के 15 हजार कलाकारों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक साथ किया पारंपरिक लोकनृत्य; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

असम के कार्बी आंगलोंग जिले की 75वीं वर्षगांठ पर करीब 15 हजार कलाकारों ने एक साथ लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। दिफू के कासा स्टेडियम में विभिन्न जनजातियों और समुदायों के कलाकारों ने पारंपरिक कार्बी लोकनृत्य कर यह उपलब्धि हासिल की।
असम के 15 हजार कलाकारों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक साथ किया पारंपरिक लोकनृत्य; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि
असम के 15 हजार कलाकारों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी दी। कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य तुलिराम रोंगहांग ने बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक ने इस रिकॉर्ड की घोषणा की है।

कार्बी आंगलोंग की 75वीं वर्षगांठ पर बना विश्व रिकॉर्ड

असम के कार्बी आंगलोंग जिले की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर करीब 15 हजार कलाकारों ने एक साथ लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। दिफू के कासा स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न जनजातियों और समुदायों के कलाकार शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: अर्नब-मुरासु के बाद चक्रवात अकवान आंध्र की ओर: 145 किमी प्रति घंटे चलेगी हवा, एमपी सहित आठ राज्यों में बारिश की चेतावनी

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कार्बी आंगलोंग के 75 वर्ष और विश्व रिकॉर्ड, दिफू में 15 हजार कलाकार कार्बी संस्कृति का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने समारोह में शामिल होने को लेकर उत्सुकता भी जताई।

तुलिराम रोंगहांग बोले- इतिहास रच दिया गया है

कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (KAAC) के मुख्य कार्यकारी सदस्य तुलिराम रोंगहांग ने इस उपलब्धि को एक सपना साकार होने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास रच दिया गया है और कार्बी आंगलोंग ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक ने की घोषणा

तुलिराम रोंगहांग ने बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक ने इस उपलब्धि की घोषणा की। उन्होंने एक्स पर कासा स्टेडियम के उन पलों को याद करते हुए कहा कि विभिन्न जनजातियों और समुदायों के 15 हजार कलाकारों ने एक साथ पारंपरिक कार्बी लोकनृत्य कर यह रिकॉर्ड बनाया।

Breaking News

एक लय पर थिरके हजारों कदम

रोंगहांग ने कहा कि एक ही लय पर थिरकते हजारों कदम परंपराओं की सुंदरता और एकता की ताकत को दर्शाते हैं। यह उपलब्धि कार्बी आंगलोंग के इतिहास का यादगार अध्याय बनी रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय समारोह का समापन मंगलवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts