PlayBreaking News

बागेश्वर धाम में महिला की मौत : UP के फिरोजाबाद से अर्जी लगाने पहुंची थी; नाम आने से पहले तोड़ा दम

Follow on Google News
बागेश्वर धाम में महिला की मौत : UP के फिरोजाबाद से अर्जी लगाने पहुंची थी; नाम आने से पहले तोड़ा दम
छतरपुर। जिले के गढा गांव स्थित बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की महिला अपने पति के साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बागेश्वर धाम अर्जी लगाने गई थी। अर्जी लगने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के देवरिया की युवती दरबार से लापता हो गई है।

पति के साथ आई थी महिला

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर की रहने वाली महिला नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ आई थी। महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से बीमार थी। महिला के पति ने बताया कि सुबह पत्नी पूरी तरीके से ठीक थी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार में सबकी तकलीफ दूर होने की बात सुनकर वे भी अपनी अर्जी लगाने के लिए नीलम को साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह पंडाल में खाना भी खाया था, लेकिन शाम होते-होते अचानक तबीयत बिगड़ गई। अर्जी का नंबर आने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। https://twitter.com/psamachar1/status/1626175718647562241

डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया

देवेंद्र ने बताया कि एक हफ्ते से प्रतिदिन यहां परिक्रमा कर रहे थे। पत्नी अच्छे से खाना-पीना कर रही थी। बुधवार को भी परिक्रमा लगाई थी। पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी हुई थी, इसी दौरान बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि महिला का जिला अस्पताल में‎ पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति‎ साफ हो सकेगी।

बागेश्वर धाम से युवती लापता

इसी बीच बागेश्वर धाम दरबार में दर्शन करने और अर्जी लगाने आई एक युवती के गायब होने का भी मामला सामने आया है। उसके परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के देवकली जयराम निवासी ओमप्रकाश मौर्या की पुत्री नीरज मौर्या 12 फरवरी से लापता है। पिता ओमप्रकाश के अनुसार वह प्रेत दरबार बागेश्वर धाम से लापता हो गई है। उन्होंने लोगों से छतरपुर जिले के थाना बमीठा पर जानकारी देने के लिए कहा है।

देश भर में काफी चर्चित हैं धीरेंद्र शास्त्री

उल्लेखनीय है कि इन दिनों बागेश्वर धाम और यहां के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश भर में काफी चर्चित हैं। साथ ही बागेश्वर धाम में इन दिनों यज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। शिवरात्रि के मौके पर एक बड़ा मेला भी लग रहा है।

121 कन्याओं का विवाह आयोजन

दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर 121 कन्याओं के विवाह का आयोजन कर रहे हैं। इसके लिए वो देश के तमाम साधु-संतों को भी निमंत्रण दे चुके हैं। पिछले दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री इसी कार्यक्रम के लिए संतों को निमंत्रण देने प्रयागराज पहुंचे थे। ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे माघ मेला, संगम में लगाई डुबकी, संतों से की मुलाकात; देखें VIDEO
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts