Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पचमढ़ी के प्रियदर्शनी प्वाइंट पर दर्दनाक हादसा, नागपुर के पर्यटक ग्रुप लीडर की खाई में गिरने से मौत

पचमढ़ी के प्रियदर्शनी प्वाइंट पर पैर फिसलने से नागपुर के 40 वर्षीय ग्रुप लीडर विजय नाईक की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई।
पचमढ़ी के प्रियदर्शनी प्वाइंट पर दर्दनाक हादसा, नागपुर के पर्यटक ग्रुप लीडर की खाई में गिरने से मौत
पचमढ़ी के प्रियदर्शनी प्वाइंट पर दर्दनाक हादसा

पचमढ़ी/सोहागपुर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सतपुड़ा की वादियों में स्थित प्रियदर्शनी प्वाइंट पर पैर फिसलने से महाराष्ट्र के नागपुर निवासी 40 वर्षीय विजय नाईक गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह करीब 30 पर्यटकों के एक ग्रुप को घुमाने के लिए पचमढ़ी लेकर आए थे।

30 पर्यटकों के ग्रुप के साथ पहुंचे थे पचमढ़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय नाईक गुरुवार शाम नागपुर से करीब 30 सदस्यों के ग्रुप के साथ पचमढ़ी पहुंचे थे। ग्रुप के सभी सदस्य होटल मधु मिलन में ठहरे हुए थे। शुक्रवार को विजय ग्रुप के सदस्यों के साथ प्रियदर्शनी प्वाइंट घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर गहरी खाई में जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मशक्कत के बाद खाई से निकाला शव

घटना की सूचना मिलते ही पचमढ़ी थाना प्रभारी गोपाल घोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद खाई से शव बाहर निकलवाया और उसे शासकीय अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पिता और बेटी भी आए थे साथ

पचमढ़ी थाना प्रभारी गोपाल घोसले के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने के कारण दुर्घटनावश खाई में गिरने की बात सामने आई है। विजय नाईक के साथ उनके पिता और बेटी भी पचमढ़ी आए हुए थे। अचानक हुए हादसे से परिवार के सदस्यों और पर्यटक ग्रुप में शोक का माहौल है।

सोहागपुर की मित्र कन्या शाला में वंचित बच्चों के साथ मनाई दिवाली, ‘एक दिवाली शेयरिंग वाली’ कार्यक्रम में बांटी खुशियां

पर्यटकों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

पचमढ़ी के प्रियदर्शनी प्वाइंट पर हुए इस हादसे ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। खाई और ऊंचाई वाले व्यू प्वाइंट पर पर्यटकों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी संकेतों और बचाव के इंतजामों की अहमियत इस घटना के बाद फिर चर्चा में है।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts