Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 4 दिसंबर को वोटिंग; 12 नवंबर से भरे जाएंगे नामांकन

मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। सात रिक्त पदों के लिए 4 दिसंबर 2026 को मतदान होगा। जानिए नामांकन, वोटिंग और मतगणना की पूरी तारीखें।
MP पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 4 दिसंबर को वोटिंग; 12 नवंबर से भरे जाएंगे नामांकन

मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव को लेकर चुनावी हलचल तेज होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की रिक्त पंचायत सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच के कुल सात पदों के लिए 4 दिसंबर 2026 को मतदान होगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, उपचुनाव में जिला पंचायत सदस्य का एक, जनपद पंचायत सदस्य का एक और सरपंच के पांच रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा।

12 नवंबर से शुरू होंगे नामांकन

पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 19 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशियों को 23 नवंबर तक नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीक भी आवंटित किए जाएंगे।

Breaking News

4 दिसंबर को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए 4 दिसंबर की तारीख तय की है। इस दिन सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना कराई जाएगी।

8 दिसंबर को मतगणना, 9 को जिला पंचायत का परिणाम

आयोग के मुताबिक, 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालयों पर ईवीएम के जरिए मतों की गिनती होगी। इसी दिन सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की मतगणना भी 8 दिसंबर को होगी, लेकिन इसका आधिकारिक परिणाम 9 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे घोषित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दिनेश श्रीवास्तव ने उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। अब संबंधित क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों के साथ ही उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts