Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

पंजाब के पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन राजपुरा पहुंची थी, तभी आग की घटना सामने आई। हादसे के वीडियो में दूर तक धुआं उठता दिखाई दे रहा है। यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकल आए। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
राजपुरा पहुंचते ही कर्मभूमि एक्सप्रेस में उठा धुएं का गुबार

पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना पंजाब के पटियाला में राजपुरा के पास हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेन से धुएं का गुबार उठने लगा। घबराए यात्री तुरंत ट्रेन से बाहर निकल आए। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

पैंट्री से शुरू हुई थी आग

पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन की पैंट्री में सबसे पहले आग लगी थी। इसके बाद आग कुछ दूसरी बोगियों तक फैल गई। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। डीसी के मुताबिक, ट्रेन में फायर अलार्म बजने से यात्री सतर्क हो गए और अपनी सुरक्षा के लिए बाहर निकल आए। इसी वजह से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सराय वंजारा गांव के पास हुआ हादसा

यह घटना पटियाला के सराय वंजारा गांव के पास हुई। हादसे के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ट्रेन से दूर-दूर तक धुआं उठता दिखाई दे रहा है। वीडियो में यात्री ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े नजर आ रहे हैं। चलती ट्रेन में आग लगने की खबर से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

आग लगने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में आग लगने के सभी संभावित कारणों और घटना से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और नुकसान से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। त्योहारों के बीच हादसे ने बढ़ाई चिंताफेस्टिव सीजन के चलते इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। ऐसे समय में ट्रेन में आग लगने की घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, फायर अलार्म बजने और यात्रियों के समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे की जांच के बाद ही आग लगने की वजह साफ हो पाएगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts