Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुजफ्फरनगर : पत्नी ने पति को पिलाई जहर भरी कॉफी, बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकाने पर उठाया ये कदम, हालत गंभीर

Follow on Google News
मुजफ्फरनगर : पत्नी ने पति को पिलाई जहर भरी कॉफी, बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकाने पर उठाया ये कदम, हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर। मेरठ कांड के बाद मुजफ्फरनगर से पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहा पति को पत्नी के बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो दोनो में झगड़ा हो गाया। इसके बाद पत्नी ने पति को कॉफी में जहर मिला कर दे दिया और उसकी जान लेने की कोशिश की। फिल्हाल परिजनों ने अनुज को खतौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या है पूरी मामला

मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के भंगेला गांव का है। अनुज की बहन मीनाक्षी ने बताया कि अनुज (30) और पिंकी (28) की शादी 2 साल पहले हुई थी। दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। इसके चलते पत्नी पिंकी मायके में रह रही थी। अनुज की बहन मीनाक्षी ने बताया कि पिंकी का शादी से पहले से ही अपने ताऊ की लड़की के बेटे से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी वह चोरी-छिपे उससे बात करती थी। ये बात अनुज को पता चल गई। अनुज ने पिंकी का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई आपत्तिजनक मैसेज मिले। उसने पिंकी को बॉयफ्रेंड से बात करने से मना किया। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पिंकी अपने मायके चली गई। जब अनुज ने मायके पक्ष के लोगों से शिकायत की तो उन्होंने भी कुछ नहीं किया। अनुज ने इस पूरे मामले की शिकायत महिला आयोग में की। महिला आयोग ने दोनों पक्षों से बात की, तो पिंकी ने कहा- मैं साथ रहने को तैयार हूं। महिला आयोग के दबाव में वह करीब 15 दिन पहले ससुराल वापस आई।

पत्नी ने सास को दी थी चेतावनी

परिजनों के अनुसार ससुराल लौटने के बाद पिंकी ने अपनी सास को चेतावनी देते हुए कहा था कि मैं कुछ विशेष मकसद से लौटकर आई हूं। सास ने पूछा कि कौन सा मकसद तो पिंकी ने कहा-ये तो वक्त आने पर पता चल जाएगा। इसके बाद मंगलवार रात को उसने अनुज को कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। इसके बाद परिवार वालों ने अनुज को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टरों ने बताया कि जहर के कारण अनुज की तबीयत बिगड़ी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

खतौली कोतवाली के सीओ रामाशीष यादव ने बताया कि 25 मार्च को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पत्नी सना उर्फ पिंकी द्वारा अपने पति अनुज कुमार को कॉफी में मिलाकर जहर दे दिया गया है। पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें- http://उज्जैन : गुड़ी पड़वा पर महाकाल के मुख्य शिखर पर लहराएगा नया ध्वज, नीम जल से होगा बाबा का अभिषेक
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts