Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रेवाड़ी:पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर नहर में फेंका शव

हरियाणा के कसौला में पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। 21 वर्षीय युवक का शव नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने पत्नी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं।
पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर नहर में फेंका शव

हरियाणा के कसौला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

नहर में मिला था युवक का शव

जानकारी के अनुसार जड्थल निवासी करीब 21 वर्षीय मोनू का शव 10 जून को आसलवास गांव की नहर से बरामद हुआ था। शुरुआत में परिजनों ने इस मौत को संदिग्ध बताया जिसके बाद कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और मृतक की पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पत्नी तनु ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें: ‘मिडिल फिंगर’ विवाद पर सिया गोयल के पिता की सफाई, बोले- उंगलियां कार के दरवाजे में फंसी थीं, तस्वीर को गलत तरीके से दिखाया गया

प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर बनाई साजिश

पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी तनु ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर पति मोनू की हत्या की योजना बनाई थी। इस साजिश में सोनू ने अपने दो साथियों हरिओम और अमन को भी शामिल किया। 9 जून की रात योजना के तहत तनु ने अपने पति मोनू को अपने गांव कसौली बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने मोनू पर हमला किया और उसे बेहोश कर दिया।

नहर में फेंका गया शव

बताया गया कि आरोपियों ने मोनू को मृत समझकर आसलवास गांव की नहर में फेंक दिया। बाद में उसकी मौत की पुष्टि हुई और मामला हत्या में बदल गया।

ये भी पढ़ें: मैहर में बैल को बचाने उतरे 4 ग्रामीण, कुएं में जहरीली गैस से 3 की मौत; एक की हालत गंभीर

दो आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योरान के अनुसार, पुलिस ने पत्नी तनु और एक अन्य आरोपी हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी सोनू और एक अन्य आरोपी अमन अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts