Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैहर में बैल को बचाने उतरे 4 ग्रामीण,कुएं में जहरीली गैस से 3 की मौत; एक की हालत गंभीर

मैहर के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरामसेड़ा गांव में कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी की चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर हालत में सतना जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुएं में जहरीली गैस से 3 की मौत; एक की हालत गंभीर
मध्य प्रदेश के मैहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बैल को बचाने के लिए कुएं में उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस का शिकार हो गए। इस हादसे में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई,

मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले में इंसानियत दिखाने की कोशिश चार ग्रामीणों पर भारी पड़ गई। अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरामसेड़ा गांव के अहिरान टोला में एक बैल को कुएं से निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 35 फीट गहरे कुएं में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण चारों ग्रामीण बेहोश हो गए। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव के एक कुशवाहा परिवार का बैल कुएं में गिर गया था। उसे निकालने के लिए दो युवक रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। कुछ देर बाद उनकी आवाज आनी बंद हो गई। बाहर मौजूद लोगों को जब अनहोनी का अंदेशा हुआ तो दो अन्य ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए कुएं में उतर गए। लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए।

ग्रामीणों ने बाहर निकाला, अस्पताल में तीन को मृत घोषित किया

काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर ग्रामीणों ने रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से चारों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर डायल-112 और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल यादव (48), पिता मोतीलाल यादव, वीरेंद्र यादव (42), पिता जगदीश प्रसाद यादव और कृष्णकुमार यादव (20), पिता रामदास यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामचंद्र यादव (42), पिता भानु प्रसाद यादव की हालत गंभीर होने पर उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Breaking News

जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी बनी हादसे की वजह

डॉक्टरों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुएं के भीतर जहरीली गैस जमा होने और ऑक्सीजन की कमी के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कुएं में घुटनों तक पानी भरा था, जिससे जहरीली गैस बनने की संभावना बढ़ गई थी। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: MP में देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल : 9 IPS अधिकारियों के तबादले, शहडोल-शाजापुर को मिले नए SP; जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

एसडीओपी ने क्या कहा

मैहर की एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि खरामसेड़ा गांव के अहिरान टोला हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में है और उसे सतना अस्पताल रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts