Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : पति के अवैध संबंध के कारण पत्नी ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया गलत दवा देने का आरोप; देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर : पति के अवैध संबंध के कारण पत्नी ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया गलत दवा देने का आरोप; देखें VIDEO
इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं महिला के परिजनों का आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था। पति द्वारा पत्नी को कोई गलत दवा दी जा रही थी, जिससे परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिवार के आरोप के बाद पुलिस अन्य जांच में जुटी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी शकील कुरैशी द्वारा बताया गया की रविवार सुबह 8 बजे थाने पर यह सूचना मिली थी कि किसी नव विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका रानी पति भरत वर्मा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है और पुलिस परिजनों के बयान के बाद मामले में आगे की जांच कर रही है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1700829699608301972[/embed]

दूसरी दवा देकर कर रहे थे पागल

परिजनों अरुण वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया की रानी वर्मा का विवाह दिसंबर माह में दोनों ही परिवार की मर्जी से हुआ था। वहीं रानी के पति भरत का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी रानी को थी। कई बार दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। रानी को बीमारी की दूसरी दवा देकर उसे लगातार पागल किया जा रहा था।

पति ने राखी के बाद कहा था अपना आखिरी साल है

वहीं परिजनों का मानना है की रानी को जो दवा दी जा रही थी। वह पागल खाने से लाकर दी जा रही थी और उसे उसका पति षड्यंत्र कर पागल करना चाहता था। अरुण ने रानी को कुछ दिन पहले राखी के लिए घर लेकर आया था जहां उसकी स्थिति बहुत अधिक खराब हो चुकी थी। वहीं रानी को पति भरत द्वारा राखी के बाद यह भी कह दिया कि यह अपना आखिरी साल है और हम अलग हो जाएंगे, जिसके कारण रानी लगातार परेशान रह रही थी। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर में नकली पत्रकार गिरफ्तार, कारोबारी को कर रहे थे ब्लैकमेल, पहले बताया खुद को खाद्य विभाग का अधिकारी, शक होने पर बताने लगे पत्रकार मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts