Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

व्हाट्सएप की कमान भारतीय के हाथ! कौन हैं कुणाल शाह, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा?

भारतीय स्टार्टअप जगत के चर्चित बिजनेसमैन कुणाल शाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेटा और क्रेड से जुड़ी बड़ी कारोबारी चर्चाओं के बीच उनके करियर, शिक्षा और सफलता की कहानी लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बन गई है। साधारण शैक्षणिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में अपनी अलग पहचान बनाई है।
कौन हैं कुणाल शाह, जिनकी हर तरफ हो रही चर्चा?

कुणाल शाह ने मुंबई के विल्सन कॉलेज से फिलॉसफी में स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीचार्ज की स्थापना के बाद उन्होंने स्टार्टअप जगत में बड़ी पहचान बनाई और बाद में कंपनी का अधिग्रहण हुआ। इसके बाद एंजेल निवेशक के रूप में सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्रेड की शुरुआत की, जो आज देश के चर्चित फिनटेक प्लेटफॉर्म्स में शामिल है।

फिलॉसफी से शुरू हुआ शैक्षणिक सफर  

कुणाल शाह का जन्म अहमदाबाद में हुआ और उनकी शुरुआती पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा मुंबई में पूरी हुई। उन्होंने विल्सन कॉलेज से फिलॉसफी विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की। बाद में उन्होंने नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एमबीए की पढ़ाई शुरू की, लेकिन उसे बीच में ही छोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान : जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर होगा, केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव

फ्रीचार्ज ने दिलाई पहचान

साल 2010 में कुणाल शाह ने संदीप टंडन के साथ मिलकर फ्रीचार्ज की स्थापना की। यह प्लेटफॉर्म मोबाइल रिचार्ज और यूटिलिटी बिल भुगतान को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया था। डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के साथ कंपनी तेजी से लोकप्रिय हुई। कुछ ही वर्षों में फ्रीचार्ज देश के प्रमुख इंटरनेट ब्रांड्स में शामिल हो गया।

स्नैपडील डील बनी बड़ा टर्निंग प्वाइंट

फ्रीचार्ज की सफलता ने बड़े निवेशकों और कंपनियों का ध्यान आकर्षित किया। वर्ष 2015 में ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने एक बड़ी डील के तहत फ्रीचार्ज का अधिग्रहण किया। इस सौदे ने कुणाल शाह को भारतीय स्टार्टअप जगत के प्रमुख चेहरों में शामिल कर दिया। इसके बाद उन्होंने नई संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर ध्यान दिया। 

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में कुएं का पानी बना मुसीबत : 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, एलर्जी और खुजली की शिकायत

कुणाल व्हाट्सएप के नए CEO बने 

फ्रीचार्ज से अलग होने के बाद कुणाल शाह ने कई उभरते स्टार्टअप्स में निवेश किया। उन्होंने तकनीक और नवाचार से जुड़े कई बिजनेस को शुरुआती दौर में सहयोग दिया। उनकी निवेश स्ट्रेटजी और कारोबारी समझ को उद्योग जगत में काफी सराहा गया। इसी कारण उन्हें देश के सक्रिय एंजेल निवेशकों में गिना जाता है।

क्रेड के जरिए फिनटेक सेक्टर में नई शुरुआत

साल 2018 में कुणाल शाह ने क्रेड की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य जिम्मेदार क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित करना था। समय के साथ यह प्लेटफॉर्म फिनटेक सेक्टर में एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा। क्रेड ने डिजिटल वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अलग जगह बनाई है। आज कुणाल शाह भारतीय उद्यमिता की नई पीढ़ी के प्रेरणादायक चेहरों में शामिल हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts