PlayBreaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान :जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर होगा, केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव

रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ऐलान किया किया जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने जबलपुर में 500 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर और वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर बनाने की घोषाण भी की।
Follow on Google News
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर होगा, केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव

जबलपुर। वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर को कई महत्वपूर्ण सौगातें देने की घोषणा की। बरगी के नरई नाला स्थित रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वीरांगना की गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती केवल गोंडवाना साम्राज्य की शासक ही नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा का प्रतीक हैं।

Twitter Post

डुमना एयरपोर्ट को मिलेगा नया नाम 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देशभर से आने वाले लोगों को रानी दुर्गावती के इतिहास और योगदान की जानकारी मिलेगी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा उठाई गई इस मांग पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि केंद्र से चर्चा कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा रानी दुर्गावती के जीवन के विविध पक्षों पर आधारित एक भव्य स्मारक 100 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Vande Bharat: मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर का लग्जरी 1st AC कोच आया सामने, होटल जैसे आराम के साथ बदलेगा रेल सफर

500 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक प्रोजेक्ट 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जबलपुर के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती के नाम पर लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक चिड़ियाघर और वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना प्रदेश की प्रमुख पर्यटन और पर्यावरणीय योजनाओं में शामिल होगी। इससे वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा।

/img/89/1782299164792

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा 

सरकार का मानना है कि नए चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर के निर्माण से जबलपुर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना भेड़ाघाट, धुआंधार और अन्य पर्यटन स्थलों के साथ मिलकर जबलपुर को एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में स्थापित कर सकती है।

किसानों के लिए राहतभरी घोषणा 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए फसल ऋण चुकाने के नियम में बदलाव की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब किसानों को हर साल 31 मार्च तक ऋण चुकाने की अनिवार्यता से राहत मिलेगी। यह फैसला किसानों की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे उन्हें वित्तीय दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री बस कुछ कदम दूर : 1-2 दिन में दस्तक के आसार; कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

ऋण चुकाने की नई व्यवस्था होगी लागू 

Twitter Post

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान जिस तारीख को ऋण प्राप्त करेगा, अगले वर्ष उसी तारीख तक उसे ऋण जमा करने की सुविधा मिलेगी। उदाहरण के तौर पर यदि किसी किसान ने 30 जून को ऋण लिया है तो वह अगले वर्ष 30 जून तक राशि जमा कर सकेगा। इस नई व्यवस्था से किसानों को अपनी आय और फसल चक्र के अनुसार आर्थिक योजना बनाने में मदद मिलेगी तथा उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts