इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, गेम डेवलपर…व्हाइट हाउस डिनर में हथियार लेकर पहुंचा आरोपी कौन?

कैलिफोर्निया का 31 वर्षीय संदिग्ध हथियारों के साथ हाई-प्रोफाइल डिनर में घुसा। इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस में पढ़ा आरोपी हिरासत में है और एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ है। हमले की वजह जानने के लिए जांच जारी है।
व्हाइट हाउस डिनर में हथियार लेकर पहुंचा आरोपी कौन?

अमेरिका के प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। वॉशिंगटन डीसी के वॉशिंगटन हिल्टन में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में एक हथियारबंद शख्स ने सुरक्षा चेकपॉइंट पर हमला करने की कोशिश की जिसे समय रहते काबू कर लिया गया।

हथियारों के साथ पहुंचा था संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक जब संदिग्ध चेक पॉइंट के पास पहुंचा उसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू थे। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का एक एजेंट घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

संदिग्ध की पहचान पर आधिकारिक पुष्टि बाकी

मीडिया रिपोर्ट्स में आरोपी की पहचान कैलिफोर्निया के टोरेंस निवासी 31 वर्षीय कोल एलन के रूप में बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार संदिग्ध पढ़ा-लिखा युवक है। उसने 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी और 2025 में कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री पूरी की। वह पेशे से वीडियो गेम डेवलपर बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इतनी शिक्षा के बावजूद उसने यह कदम क्यों उठाया। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल संदिग्ध पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: सड़क पर गुंडागर्दी: इंदौर में वसूली गैंग का खौफ, परिवार को बीच सड़क बनाया निशाना

ट्रंप बोले- हमलावर अकेला था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके अनुसार हमलावर अकेला था। उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले का किसी अंतरराष्ट्रीय विवाद या ईरान से जुड़े हालात से कोई संबंध नजर नहीं आता।

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव का बयान! ‘आज रात गोलियां चलेंगी’… और सच में चल गईं! पूरा सच हिला देगा दिमाग

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना ऐसे समय हुई है जब इस डिनर में देश-विदेश के बड़े पत्रकार, नेता और नामी हस्तियां शामिल होती हैं। ऐसे हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में हथियारों के साथ किसी व्यक्ति का पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts