Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

WB Election:पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर री-पोल का फैसला, हिंसा और EVM शिकायतों के बाद EC का बड़ा कदम

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान हिंसा, झड़प और EVM से छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने कुल 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया है।
पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर री-पोल का फैसला, हिंसा और EVM शिकायतों के बाद EC का बड़ा कदम
AI Generated Image

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान हिंसा, झड़प और EVM से छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने डायमंड हार्बर के 4 और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों समेत कुल 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया है। इन घटनाओं के कारण इन बूथों पर मतदान प्रभावित हुआ था।

कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर सख्ती बढ़ी

कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने 7 स्ट्रॉन्ग रूम के 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी है। सुरक्षा के लिए CAPF की करीब 700 कंपनियां तैनात की गई हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

प्रदर्शन के बाद लिया गया सख्त फैसला

खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार रात करीब 5 घंटे तक TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने का निर्णय लिया। TMC ने आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया और वहां संदिग्ध लोग मौजूद थे। साथ ही EVM से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई गई।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'चुनाव के बाद आई महंगाई की गर्मी...' कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी का तंज

चुनाव आयोग ने आरोपों को बताया गलत

चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वहां केवल पोस्टल बैलेट की छंटाई की जा रही थी और सभी EVM पूरी तरह सुरक्षित हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि 3-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम में किसी भी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें: थम गई सांसें, लहरों के बीच मां की पकड़ नहीं हुई ढीली... आखिर तक बेटे को सीने से चिपकाए रखा

राजनीतिक हलचल तेज, बड़े नेता पहुंचे स्ट्रॉन्ग रूम

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा करने की बात कही है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी गुरुवार रात करीब 4 घंटे तक स्ट्रॉन्ग रूम में मौजूद रहीं। बाहर आकर उन्होंने कहा कि यदि EVM में हेरफेर की कोशिश हुई तो पार्टी इसके खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान राज्य की पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है और कार्रवाई के नाम पर डर का माहौल बनाया जा रहा है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts