PlayBreaking News

सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड:यूपी से 3 शार्प शूटर गिरफ्तार, बड़े विदेशी नेटवर्क का शक

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात पूरी तरह से सुनियोजित थी और हमलावरों ने पहले इलाके की रेकी की थी।
Follow on Google News
यूपी से 3 शार्प शूटर गिरफ्तार, बड़े विदेशी नेटवर्क का शक
social media

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। यह घटना 6 मई की रात को कोलकाता एयरपोर्ट से करीब 7 किलोमीटर दूर मध्यमग्राम इलाके में हुई। इस वारदात के बाद पूरे राज्य में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और जांच तेज कर दी गई।

यूपी से तीन शार्प शूटर गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस और सीआईडी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों से कोलकाता के भवानी भवन में कड़ी पूछताछ की गई है। अब इन सभी आरोपियों को बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

SIT और एजेंसियों की संयुक्त जांच

इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच के लिए सीआईडी और एसटीएफ ने मिलकर एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है। यह टीम हर छोटे-बड़े एंगल की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Suvendu Adhikari PA Murder Case: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में सामने आया धनबाद कनेक्शन

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में जो शुरुआती जानकारी सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। चंद्रनाथ रथ अपनी एसयूवी में मौजूद थे, तभी उनके घर के पास एक सिल्वर रंग की कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। इसके तुरंत बाद बाइक पर सवार हथियारबंद हमलावर वहां पहुंचे। बिना किसी देरी के उन्होंने बेहद करीब से रथ पर गोलियां चला दीं। हमला इतना अचानक और तेज था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

भागने का पूरा प्लान पहले से तैयार

हमलावर वारदात के बाद बेहद योजनाबद्ध तरीके से मौके से भाग निकले। वे पहले एक कार में बैठे फिर कुछ दूरी पर जाकर बाइक और दूसरी गाड़ी का इस्तेमाल किया और अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। जांच में यह भी सामने आया कि दो बाइक बरामद की गई हैं। एक घटनास्थल के पास मिली, दूसरी बारासात इलाके से बरामद हुई, जो करीब 6 किलोमीटर दूर है

जांच में खुल रहे हैं नए एंगल

जांच एजेंसियां इस केस को सिर्फ एक सामान्य हत्या मानकर नहीं चल रही हैं। हर एंगल पर गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह एक पूरी तरह से टारगेटेड हमला था। वारदात की जगह जानबूझकर ऐसी चुनी गई जहां CCTV कवरेज नहीं था,  हमले का समय भी बहुत सोच-समझकर तय किया गया और अहम बात ये कि हमलावरों ने पहले इलाके की रेकी की थी।

यह भी पढ़ें: सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, पुलिस के हाथ लगा हिस्ट्रीशीटर

अत्याधुनिक हथियार का इस्तेमाल

जांच में यह भी सामने आया है कि हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार कोई सामान्य पिस्टल नहीं था। पुलिस के मुताबिक, इसमें ऑस्ट्रिया में बनी ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ है। यह एक हाई-टेक और आधुनिक हथियार माना जाता है, जिससे सटीक और तेज फायरिंग की जा सकती है।

विदेशी नेटवर्क की भी आशंका

जांच अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस हत्या के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन है। संदेह जताया जा रहा है कि किसी विदेशी नेटवर्क का इसमें हाथ हो सकता है। बांग्लादेश को ट्रांजिट रूट के तौर पर इस्तेमाल किया गया हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts